Good Night Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में चैन की नींद कम ही लोगों को नसीब हो पा रही है। लोग समय पर बिस्तर पर तो चले जाते हैं, लेकिन पूरी रात सिर्फ करवटें ही बदलते रहते हैं और नींद के इंतजार में पूरी रात बिना सोए ही गुजार देते हैं। नींद नहीं आने के पीछे ऑफिस के काम का प्रेशर,पर्सनल प्रॉब्लम्स से उपजे स्ट्रेस कई कारणों में से एक हो सकता है।
नींद आने का रामबाण उपाय
वहीं, कुछ लोग तो भागदौड़ भरी जिंदगी में भी अपने लाइफ को बैलेंस रखते हैं। वहीं, अगर आप भी उन लोगों में शामिल होना चाहते हैं, जो समय से सोते हैं और समय से जग जाते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। आप इन टिप्स को फॉलो कर अपने सोने की आदत में सुधार कर सकते हैं। ये टिप्स सोने में आपको काफी मदद करेंगे।
सोने की आदत में कैसे करें सुधार?
दरअसल, सोने की आदत को सुधारने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ अनुशासन की जरूरत होती है। आप कुछ चीजों को फॉलो कर रात में चैन की नींद सो सकते हैं।
सोने और जागने की टाइम करें फिक्स
रात में सही तरह से सोने के लिए आपको हर रोज एक ही समय पर सोना होगा और एक ही समय पर जागना होगा। अगर प्रतिदिन ऐसा करते हैं तो आप अपने बायोलॉजिकल क्लॉक को सेट कर पाएंगे, जिससे रात को आपको गहरी नींद आएगी।
इन चीजों को करें हैबिट में शामिल
रात को सोने से पहले आप कुछ मिनटों तक किताब पढ़ सकते हैं या फिर ध्यान कर सकते हैं। आप इस दौरान हल्के आवाज में गाना सुन सकते हैं। हालांकि, इस समय तड़कते भड़कते गाना से दूर रहना चाहिए। मोबाइल, टीवी, लैपटॉप का उपयोग सोने से करीब एक घंटा पहले ही बंद कर देना चाहिए।
तनाव और चिंता से बनाएं दूरी
पूरा दिन भागदौड़ भरा रहता है। ऐसे में आप सोने से पहले तनाव और चिंता को कमरे के बाहर छोड़कर सोने जाएं। दिनभर के तनाव को कम करने के लिए आप ध्यान या ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे दिमाग शांत होता है और नींद अच्छी आती है।