मोटापा आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसके पीछे अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल को अहम कारण बताते हैं। हालांकि, एक राहत की बात यह है कि जिस तरह गलत खानपान के चलते शरीर पर चर्बी बढ़ने लगती है, ठीक उसी तरह कुछ खास चीजों का सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्ट्रा फैट से छुटकारा भी पाया जा सकता है।

ऐसे में अगर आप भी मोटापे और शरीर की चर्बी से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको एक खास ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसका नियमित तौर पर खाली पेट सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या है ये खास ड्रिंक?

बढ़ते वजन से छुटकारा पाने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत कलौंजी (Black Cumin Seeds) का पानी पीकर कर सकते हैं। इसके लिए कलौंजी के बीजों को पानी में भिगो दें और रात भर रखें। सुबह उठने के बाद, पानी को छानकर खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें नींबू या शहद भी मिला सकते हैं।

वेट लॉस में कैसे मदद करता है कलौंजी का पानी?

कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि कलौंजी में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के गुण होते हैं। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करने से चयापचय को बढ़ावा मिलता है, जिससे ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न हो पाती हैं। इसके अलावा कलौंजी रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर के लेवल को विनियमित करने और इंफ्लेमेशन को कम करने में भी योगदान करती है, जिससे भी वेट लॉस में मदद मिलती है।

ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत कलौंजी का पानी पीकर कर सकते हैं, इससे आपको बढ़ते फैट को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कुछ और खास बातों को ध्यान में रखकर आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं। अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां क्लिक कर पढ़ें New Year 2025 से पहले वेट लॉस कैसे करें?

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।