त्योहार का मौका हो और घर आंगन में खूबसूरत रंगोली ना सजे तो त्योहार का जश्न अधूरा लगता है। दीवाली के दिन तो हम लोग आंगन में खूबसूरत रंगोली बनाते ही है लेकिन आप जानते हैं कि होली के दिन भी आंगन में रंगोली बनाना शुभ होता है। रंगोली सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक भी होती है। रंगों का उत्सव होली रंगोली के बिना अधूरी है। होली के दिन लोग एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं तो बच्चें पानी के गुब्बारों के साथ एक-दूसरे पर रंग फेकते हैं।

रंगों के इस त्योहार के मौके पर आप भी अपने आंगन को रंगोली से सजाना चाहते हैं तो हम आपको बेहद आसान और ट्रेंडिंग डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप घर के आंगन में और कमरों में बना सकते हैं। अलग-अलग रंगों से बनी रंगोलियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं।

हिंदू धर्म में दीवाली और होली पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप रंगोली बनाने के लिए कैमिकल बेस रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर आप घर में मौजूद मसालों का इस्तेमाल करके भी रंगोली तैयार कर सकते हैं। आप भी होली के दिन घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप घर में रंगोली को कैसे तैयार कर सकते हैं उसके लिए आपको कौन सी तैयारियां करने की जरूरत होगी।’

रंगोली डिजाइन
रंगोली डिजाइन
रंगोली डिजाइन

रंगोली बनाने के लिए करें ये खास तैयारियां:

  • सबसे पहले आप जगह का चुना करें कि आप रंगोली को कहा बनाना चाहते हैं।
  • जगह का चुनाव करने के बाद आप किस तरह की रंगोली बनाना चाहते हैं उस फोटो का चयन करें।
  • जिस जगह रंगोली बनाना चाहते हैं आप वहां पेंसिल से डिजाइन को ड्रो कर लें।
  • आप जिस जगह रंगोली बनाना चाहते हैं उस जगह चॉक की मदद से पहले डिजाइन बना लें।
  • रंगोली बनाने के लिए डिजाइन बनाने के बाद उसमें रंग भरना काफी अहम काम है, आप डिजाइन में रंग भरने के लिए समझदारी से रंगों का चयन करें।