आज की जीवनशैली में बढ़ता तनाव, वर्क प्रेशर और कम फिजिकल एक्टिविटी करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी में एक है ब्लड शुगर। ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर का कोई पुख्ता इलाज तो नहीं होता है, लेकिन रोज़ाना लाइफस्टाइल में कुछ चीजों को शामिल करके इसके स्तर को कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं, आपको HbA1c टेस्ट हर तीन महीने या साल में दो बार करवाना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर की पिछले तीन महीने की रिपोर्ट सामने आती है।

वर्कआउट: ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोज़ाना वर्कआउट करना बहुत जरूरी होती है। ऐसे में स्विमिंग और रनिंग सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें पूरी बॉडी वर्क करती है। अगर ऐसा लगातार किया जाता है तो कुछ ही समय में ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित किया जा सकता है।

रेड मीट का सेवन: अगर आप रेड मीट यानी मटन या पोर्क का सेवन करते हैं तो आपको तुरंत इसे बंद करना चाहिए। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपको सी-फूड का सेवन करना चाहिए। इसमें मछली और अन्य चीजों को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए।

दवाइयों का सेवन: एक्सपर्ट्स बताते हैं, हाई ब्लड शुगर के मरीजों को दवाइयों का सेवन रोज़ाना करना चाहिए। क्योंकि डॉक्टर्स के द्वारा दी गई टेबलेट्स का सेवन अगर रोज़ाना नहीं किया जाता है तो इसका फायदा भी कम होता है। ये दवाइयां हमारे शरीर में इंसुलिन प्रोड्यूस करने में मदद करती हैं, जिसकी शरीर को रोज़ाना जरूरत होती है। अगर कोई भी दवाई आप बंद करना चाहते हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

फ्रूट्स का ज्यादा सेवन: हाई ब्लड शुगर के मरीजों को रोज़ाना फ्रूट्स का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। क्योंकि फ्रूट्स में फाइबर होता है। ये फाइबर ब्लड शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

कम तनाव: ब्लड शुगर का एक मुख्य कारण ज्यादा तनाव लेना भी होता है। साथ ही रोज़ाना कम से कम 7 घंटी की नींद भी जरूर लेनी चाहिए। योग करने से भी तनाव को आसानी से कम किया जा सकता है, लेकिन इसे रोज़ाना करना बहुत जरूरी होती है।