आज के समय किचन में मैदा का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। आमतौर पर रोजमर्रा की डाइट में शामिल मैदा हेल्थ के लिए काफी खतरनाक होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसे खाने से गैस और एसिडिटी की भी समस्या होने लगती है।
मैदा खाने से बॉडी को जरूरी पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसको खाने से वजन भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप भी अपने किचन में मैदा को हटाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ हेल्दी आटे के ऑप्शन लेकर आए हैं, जिसको आप मैदे को रिप्लेश कर सकते हैं।
गेहूं का आटा
आप मैदे की जगह किचन में गेहूं का आटा रख सकते हैं। यह सबसे आसान और सामान्य विकल्प है। इसमें फाइबर, विटामिन B और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। आप इससे रोटियां, पराठे सहित कई चीजें भी बना सकते हैं।
बाजरे का आटा
बाजरे का आटा हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। डायबिटीज वाले लोगों के लिए यह काफी बेहतर होता है। बाजरे के आटे से रोटियां, खिचड़ी, चीला और उपमा जैसी कई स्वादिष्ट और सेहतमंद रेसिपी को आप बना सकते हैं।
ज्वार का आटा
ज्वार हेल्दी और ग्लूटन-फ्री अनाज है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह वजन को घटाने के लिए काफी बेहतर माना जाता है। ज्वार का आटा खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप इससे रोटियां और चीला आसानी से बना सकते हैं।
चने का आटा
चने का आटा यानी बेसन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आप पकौड़ा, चीला, ढोकला आदि कई तरह के बेहतरीन पकवान भी बना सकते हैं।
ओट्स का आटा
ओट्स का आटा हाई फाइबर और लो कैलोरी वाला होता है। यह दिल के लिए काफी बेहतर होता है। इसको खाने से वजन भी कम होता है। आगे पढ़िएः बालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है यह खास तेल, इस तरह बनाएं सीरम; कुछ ही दिन में दिखेंगे गजब के फायदे