Health Horoscope Today (आज का राशिफल) 1 March 2020: हर कोई अपने हेल्थ को लेकर काफी चिंतित रहता है। ऐसे में आप अपनी हेल्थ राशिफल के जरिए अपने स्वास्थ्य के बारे में जान सकते हैं। राशिफल देखने से आप इस बात के बारे में जान पाएंगें कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। बता दें कि आज मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा, लेकिन वृषभ राशि वाले आज तनाव लेने से बचें वरना स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य राशि वाले भी अपने हेल्थ की जानकारी यहां से ले सकते हैं-

मेष: आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा। साथ ही मानसिक रूप से भी आप बिल्कुल फिट रहेंगे। ऐसे में आप अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। योग और मेडिटेशन आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ: इस राशि वाले तनाव से खुद को दूर रखें। अधिक तनाव लेना ना सिर्फ आपको मानसिक रूप से परेशान करेगा, बल्कि आपके तेज सिरदर्द का कारण भी बन सकता है। इस समस्या से खुद को बचाने के लिए वर्कआउट करें।

मिथुन: हेल्थ की अगर बात करें तो मिथुन राशि वाले आज बिल्कुल निश्चिंत रहें, क्योंकि आज वह पूरी तरह से फिट रहेंगे। फिट रहने के कारण आज आपके अंदर आत्मविश्वास भी रहेगा जो आपके काम में आपकी मदद करेगा।

कर्क: मानसिक और शारीरिक रूप से आप आज बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रहेगी। इस बात का आप खुलकर आनंद उठाएं और अपनों के साथ समय बिताएं।

सिंह: आज आपका दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी के बातों पर रिएक्ट ना करने की कोशिश करें। इसके अलावा तनाव के कारण आपको तेज सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप योग का अभ्यास करें।

कन्या: जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है वो सावधान रहें। जितना हो सके आराम करें, ताकि दर्द और तेज ना हो। अगर आप पर्याप्त आराम करेंगे तो आपका दर्द जल्द कम हो जाएगा।

तुला: आज आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की कोशिश करें वरना आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा यदि आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे तो आप बाकी के स्वास्थ्य समस्याओं से भी खुद को दूर होता पाएंगें।

वृश्चिक: आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा। ऐसे में आप इस बात का फायदा उठाएं और जितना हो सके अपनों के साथ समय बिताएं।

धनु: आज आपका मूड थोड़ा खराब रह सकता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। ऐसे में आप थोड़ा समय अकेले बिताएं और अपनी पसंदीदा चीज़ करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

मकर: इस राशि वाले आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी और स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें, साथ ही एक्सरसाइज और योग भी करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

कुंभ: इस राशि वालों के अंदर आज आत्मबल और आत्मविश्वास रहेगा। यह उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा। इतना ही नहीं आज आप अपने अंदर की आत्मशक्ति को पहचाने और उसे लोगों के सामने आने दें।

मीन: आज आप थोड़ा समय अकेले बिताने की कोशिश करें। इसके लिए आप फिल्म देखें, किताब पढ़ें या फिर अकेले घूमने जाएं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।