जामुन का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। काला जामुन स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही इसमें बहुत सारे औषधिय गुण भी होते हैं। चेहरे को खूबसूरत बनाने से लेकर मसूड़ों को मजबूती देने तक जामुन का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि जामुन खाना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है।

1.मुंहासे खत्म होते हैं- जामुन के बीज मुंहासों को खत्म करने के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। जामुन के बीजों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिलाकर मुंहासों पर लगाने से त्वचा के मुंहासें खत्म हो जाते हैं।

2. सांसों की बदबू कम होती है- जामुन कि पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इन पत्तियों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें। इसे अपने पेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से सांसो की बदबू कम होती है और दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।

3. डायबिटीज की समस्या ठीक होती है- जामुन ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है। साथ ही यूरिन में शुगर की मात्रा को भी कम करता है। डायबिटीज के मरीज को रोजाना जामुन खाना फायदेमंद होता है।

4. खून साफ होता है- जामुन में आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है। यह त्वचा को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ हिमोग्लोबिन का स्तर बढाता है। जामुन खाने से खून साफ होता है और सेहत बेहतर बनती है।

5. दिल के लिए फायदेमंद- जामुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पोटेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं जो कि दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जामुन खाने से सेहत बेहतर होती है और दिल भी स्वस्थ रहता है।