कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से मल आंतों में सड़ता रहता है और टॉयलेट के जरिए बॉडी से बाहर नहीं निकलता। कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिसमें सप्ताह में तीन बार से कम स्टूल पास होता है, इस स्थिति को मेडिकल भाषा में कब्ज कहते हैं। कब्ज की परेशानी किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है। कब्ज की वजह से पाचन तंत्र खराब हो जाता है और शरीर से मल निकलना कम हो जाता है। ये मल आंतों के अंदर ही सड़ता रहता है। कब्ज की वजह से घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है फिर भी पेट साफ नहीं होता। कब्ज की वजह से स्टूल टाइट हो जाता है और कई बार पेट और एनस में दर्द की भी शिकायत रहती है।

लम्बे समय तक कब्ज की बीमारी रहने से भूख कम लगती है, छाती में जलन रहती है,पेट में भारीपन महसूस होता है,मतली और उल्टी की शिकायत होती है। कई बार तो आंतों में जख्म और सूजन तक आ जाती है। बवासीर की बीमारी का कारण भी कब्ज ही बनता है। कब्ज़ की बीमारी को दूर करने के लिए डाइट का ध्यान रखना और पानी का अधिक सेवन करना जरूरी है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक कब्ज को दूर करने में हरड का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। हरड एक ऐसा हर्ब्स है जिसका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है और आंतों में जमा गंदगी भी दूर होती है। हरड का सेवन गले से लेकर कोलन तक की गंदगी को साफ करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि हरड का सेवन कैसे कब्ज को दूर करता है और उसका सेवन कैसे करें।

हरड का सेवन कैसे कब्ज को दूर करता है:

हरड का सेवन करने से आंतों में जमा गंदगी बाहर निकलती है। हरड एक मसाला और हर्ब्स है जो कब्ज से निजात दिलाएगा। हरड का सेवन करने से उल्टी और मतली से भी राहत मिलेगी। हरड का सेवन पेट को साफ करता है और मुंह से लेकर एनस तक की गंदगी को साफ करके टॉयलेट के जरिए बॉडी से बाहर निकाल देता है।

हरड पाउडर कैसे बनाएं:

हरड जिसे कई नामों से जाना जाता है। इसे आसानी से किराने की दिकान से खरीदा जा सकता है। इसका सेवन उसका पाउडर बनाकर किया जा सकता है। ये हार्ड ज्यादा होती है इसलिए इसी पीसना थोड़ा मुश्किल होता है। इसे पीसने के लिए आप एक लोहे की कढ़ाई में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल या सिर्फ एक चम्मच देसी घी डालकर उसे भून लें। आप इसे भूनते हुए चलाते रहे। जब ये भूनने पर फूल जाए तो इसे कढ़ाई से निकाल लें। आप इसे ठंडा करके इसे पीस लें और एयरटाइट बर्तन में रखें।

हरड का कैसे सेवन करें:

सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी में आधा चम्मच हरड पाउडर डालकर उसे चलाएं और उसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर भी पी सकते हैं। हरड पाउडर का सेवन करने के 2 घंटे बाद ही आपके पेट में सड़ रहा मल बॉडी से बाहर निकल जाएगा। याद रखें कि इसका सेवन करने के बाद कुछ देर टहले, बैठे नहीं। आधे घंटे में ही आपको प्रेशर महसूस होगा और दो घंटे में आपका पेट साफ हो जाएगा। नियामित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है।