Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Quotes, Messages, Status in Hindi: भारत अनेक संस्कृतियों, धर्मों, परंपराओं, रीति-रिवाजों और प्रथाओं का देश है। पूरा देश सालभर विभिन्न त्योहार मनाता है,मकर संक्रांति उनमें से एक त्योहार है। हर साल 14 जनवरी को भारत मकर संक्रांति फसल उत्सव का स्वागत करता है। यह त्योहार मौसम में बदलाव का प्रतीक है, क्योंकि इस दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण गोलार्ध में अपनी गति शुरू करता है जो सर्दियां खत्म होने का प्रतीक है। उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा।
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Status LIVE: Download and Share
मकर संक्रांति के इस पर्व को पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन कुछ राज्यों में स्थानीय तरीकों से इस त्योहार को मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इस त्योहार को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे लोहड़ी, पतंग उत्सव, खिचड़ी पर्व आदि कहा जाता है।
देशभर में इस त्योहार को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। लोग घरों में रंग बिरंगी सजावट करते हैं, रंगोली बनाते हैं,गाना बजाना करते हैं,एक दूसरे को उपहार देते हैं। इस दिन पतंगबाजी भी खूब की जाती है। इस दिन लोग सूर्यदेवता की पूजा करते हैं और सूर्य देवता को धन्यवाद देते हुए स्नान करते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर आप भी इस दिन की बधाई अपने दोस्तों और साथियों को देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खास मैसेज,कोट्स और शायरी बताते हैं जिसे आप अपने साथियों और दोस्तों केसाथ शेयर कर सकते हैं।

मीठे गुड़ में मिल गए तिल,
उड़ी पतंग और खिल गए दिल।
हर पल सुख और हर दिन शांति,
आप सबके लिए लाए मकर संक्रांति।
मकर संक्रांति की की बधाई!

खुशियां आपके आंगन में आए,
जीवन में नई उम्मीदें सजाए,
मकर संक्रांति का ये पावन पर्व,
आपको ढेर सारी खुशियां दिलाए।

सूरज की राशि बदलेगी,
बहुतों की किस्मत बदलेगी,
यह साल का पहला पर्व होगा,
जो बस खुशियों से भरा होगा!
हैप्पी संक्रांति आपको!
Makar Sankranti Wishes 2024

सर्दी की इस सुबह पड़ेगा हमें नहाना,
मकर संक्रांति का पर्व कर देगा मौसम सुहाना,
दिन भर पतंग हमें है उड़ाना,
गुड़ तिल के लड्डू मिलकर हमें है खाना
Makar Sankranti Wishes 2024

सपनों को लेकर मन में
उड़ाएंगे पतंग आसमान में ,
ऐसी भरेगी उड़ान ये पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
मकर संक्रांति की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं!
