भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ 26 जुलाई को मनाया जाएगा। इस साल 21वीं वर्षगांठ है। साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों नेे अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। कारगिल विजय दिवस केे मौके पर देशवासी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।कारगिल युद्ध को जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के किनारे, 1999 के मई-जुलाई के दौरान लड़ा गया था। इस युद्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।
कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे जबकि हमारे सैनिकों को गहरी खाई में रहकर उनसे मुकाबला करना था। भारतीय जवानों को आड़ लेकर या रात में चढ़ाई कर ऊपर पहुंचना पड़ रहा था, जोकि बहुत जोखिमपूर्ण था। लेकिन भारतीय सैनिकों ने हर चुनौती को स्वीकार किया।
कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और अंततः 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। भारत में युद्ध में विजय पताका फहराई और देश के स्वाभिमान के इस प्रतीक को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया। कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीदों को याद करते हुए ये मैसेज और कोट्स अपनों से शेयर करें और शहीदों को श्रद्धांजलि दें।
1. दिलों में हौसलों का तूफ़ान लिए फिरता हूं, मैं हिंदुस्तान हूं, पानी से भी दिए जलाने का हुनर लिए फिरता हूं, मैं भारतीय सेना हूं।
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं
2. मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबू, दुश्मन को चटाता हूं धूल, आसमान को भी भर लूं मुठ्ठी में, मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल।।
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी बधाई
3. दुनिया करती जिसे सलाम, वो है भारत का सैनिक महान, रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल, वो है भारत का जवान।
कारगिल विजय दिवस की बधाई
4. मैं हूं भारतीय सेना का वीर जवान, कभी नहीं झुकने दूंगा भारत का मान, तिरंगा है मेरी आन, बान शान, कभी नहीं होने दूंगा भारत का अपमान।
कारगिल विजय दिवस की बधाई
5. लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं
Highlights
किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,
मेरी नन्ही-सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं।
मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत मां,
मैं अपनी मां की बांहों को तरसता छोड़ आया हूं।
विजय दिवस की शुभकामनाएं
यही वो दिन है जब भारतीय जवानों ने कारगिल पर विजय प्राप्त की थी। भारतीय जवानों से लेकर आम इंसान तक के लिए यह दिन बेहद खास और अहम है।
ऐ मातृभूमि तेरी जय हो,
सदा विजय हो,
प्रत्येक भक्त तेरा,
सुख-शांति-कान्तिमय हो।।
- राम प्रसाद बिस्मिल
वतन पे जो फ़िदा होगा,
अमर वो नौजवाँ होगा।
रहेगी जब तलक दुनिया,
यह अफ़साना बयाँ होगा।
भारत और पाकिस्तान की सरहदों पर स्थित कारगिल दुनिया के सबसे ऊंचे और खराब मौसम परिस्थितियों वाला युद्ध मैदान है। 1999 में हुआ युद्ध भारत और पाकिस्तान के टाइगर नामक पहाड़ी पर हुआ था जोकि श्रीनगर से 205 किलोमीटर की दूरी पर है। टाइगर नमक पहाड़ी पर मौसम बहुत ठंडा होता है जोकि रात में -45 डिग्री तक पहुँच जाता है और इस क्षेत्र में रातें बहुत लम्बी होती है।
दिल देश प्रेम और
खून में उबाल रखो
देश के लिए कुछ नया
करने का जज्बात रखो
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं
कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और अंततः 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। भारत में युद्ध में विजय पताका फहराई और देश के स्वाभिमान के इस प्रतीक को 'ऑपरेशन विजय' नाम दिया गया।
साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस को द्रास-कारगिल सेक्टर के साथ-साथ इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मर-मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा।
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन,
जय हिन्द जय भारत।
जिन्दा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज आती नहीं।
-कैफी आज़मी
कभी सनम को छोड़ के देख लेना,
कभी शहीदों को याद करके देख लेना,
कोई महबूब नहीं है वतन जैसा यारों,
देश से कभी इश्क करके देख लेना।
विजय दिवस की शुभकामनाएं
कारगिल विजय दिवस
हमारे जांबाज सैनिको की वीरता,
शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है,
मातृभूमि के अमर शहीदों को शत् – शत् नमन।
वतन पे जो फ़िदा होगा,
अमर वो नौजवाँ होगा।
रहेगी जब तलक दुनिया,
यह अफ़साना बयाँ होगा।
आओ झुककर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है,
खुशनसीब हैं वो जिनका
खून देश के काम आता है
कारगिल विजय दिवस 2020 की शुभकामनाएं
शहीद तेरी मौत ही तेरे वतन की ज़िंदगी,
तेरे लहू से जाग उठेगी इस चमन में ज़िंदगी
सब अच्छे हैं, सब सच्चे हैं, लेकिन मेरे सैनिक साथ हैं
सीमा पर जब वे खड़ें तो हम हमेशा उनके पास है
उनकी वजह से हम आनंद और सुरक्षित रह रहे हैं
हम सब पूरे देशवासी उन्हें हमेशा याद कर रहे हैं।
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं।
वीरों के आगे कोई नहीं, वीरों के पीछे कोई नहीं
वे सबकी रक्षा करते हैं, खुद अपने लिए वे हैं नहीं
पूरा देश सुरक्षित है जब वे सीमा पर रहते हैं
हम उनको नमन करते हैं वे हमें सुरक्षित रखते हैं।
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं।
जो डर गया वो मर गया, यह कहावत नहीं हकीकत है
सेना के वीर जवानों ने दुश्मनों को खदेड़ा शिद्दत से।
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।
इस वतन के रखवाले हैं
हम शेर ए जिगर वाले हैं
हम डरते नहीं मौत से
मौत को बांहों में पाले हैं हम।
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं
किस्मत बदलते देखी है मैने
और बदलते देखा है अपना,
पर नहीं बदला जो अभी तक
वो है फौजी भाई अपना।
जय हिंद जय भारत
दुनिया करती जिसे सलाम,
वो है भारत का सैनिक महान
रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल,
वो है भारत का जवान
करगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।
कारगिल विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं