Happy Jawaharlal Nehru Jayanti 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज 14 नवंबर है। ये तारीख हर भारतीय के लिए बेहद खास है। दरअसल, साल 1889 में इसी दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। ऐसे में हर साल 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू जयंती मनाई जाती है। इस खास मौके पर लोग तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर पंडित जी को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजली देते हैं।
Happy Children’s Day 2024 Wishes Images, Quotes
इसके अलावा लोग एक-दूसरे को जवाहर लाल नेहरू जयंती की शुभकामनाएं भी देते हैं और उनके द्वारा कहे गए अनमोल विचार एक-दूसरे के साथ सांझा करते हैं। इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप आज के दिन अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं और अलग अंदाज में जवाहर लाल नेहरू जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
जवाहर लाल नेहरू जयंती पर अपनों के साथ शेयर करें उनके ये अनमोल विचार-
विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
-जवाहर लाल नेहरू

लोगों की कला उनके दिमाग का सही आईना है।
-जवाहर लाल नेहरू
जो व्यक्ति अपने गुणों का बखान करता है, वास्तव में वो बहुत कम गुणी होता है।
-जवाहर लाल नेहरू

आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम उन्हें जिस तरह से पालेंगे, उससे देश का भविष्य तय होगा।
-जवाहर लाल नेहरू
सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।
-जवाहर लाल नेहरू

सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।
-जवाहर लाल नेहरू