Happy India Independence Day 2020 Wishes Status, Images, Quotes, Messages: 15 अगस्त 1947 वो दिन था जब भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी और एक स्वतंत्र भारत का जन्म हुआ था। इस साल भारत अपनी आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। यूं तो इस मौके पर देशभर में तमाम कार्यक्रम-प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते तमाम प्रतिबंध लगाए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस ऐसा मौका है, जो हमें उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया था।  उनके खिलाफ डटकर खड़े रहे, ताकि हम खुली हवा में सांस ले सकें।

15 अगस्त, 1947  को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किला में भारत के गौरव के प्रतीक तिरंगे झंडे को फहराया था और देश को संबोधित किया था। यह परंपरा लगातार जारी है। 15 अगस्त का मुख्य कार्यक्रम लाल किले पर ही होता है। प्रधानमंत्री ध्वजारोहण के साथ देश को संबोधित करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस से जुड़े आयोजनों में पतंगबाजी भी प्रमुख है। इस दिन लोग विभिन्न आकारों में ध्वज के रंगों का उपयोग करते हुए आजादी की सालगिरह मनाते हैं। घरों और दुकानों को भी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाते हैं और तिरंगा फहराते हैं। दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले भारतीय भी स्वतंत्रता दिवस उल्लास के साथ मनाते हैं। इस साल आप सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्वतंत्रता दिवस विश कर सकते हैं। यहां से लें ट्रेंडिंग कोट्स और मैसेजेज-

1. लड़े वो वीर जवानों की तरह,
ठंडा खून फ़ौलाद हुआ, मरते-मरते भी मार गिराए,
तभी तो देश आज़ाद हुआ।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

2. वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो हर नौजवान होगा,
रहेगी जब तक दुनिया ये, अफसाना उसका बयाँ होगा।।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

3. आन देश की, शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है।।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

4. दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक जान है..!!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

5. कुछ तो बात है मेरे देश की मिट्टी में साहेब,
सरहदें लांघ कर आते हैं यहां दफ़न होने के लिए।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

Live Blog

13:21 (IST)15 Aug 2020
देश के काम आने का...

मेरे देश का मान हमेशा यूं ही बनाए रखूंगा,

दिल तो क्या जान भी इस पर निछावर कर दूंगा,

अगर मिले एक भी मोका देश के काम आने का

तो बिना कफ़न के ही देश के लिए सो जाऊंगा…

12:50 (IST)15 Aug 2020
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

यह दिन है अभियान का

भारत माता के मान का

- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

12:07 (IST)15 Aug 2020
कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं...

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की मान का है,

हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,

ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का हैं।

स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

11:35 (IST)15 Aug 2020
जब तक दिल में जान हैं

दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं..!!
जय हिंद

10:59 (IST)15 Aug 2020
हम हैं इसकी शान...

दिल हमारे एक हैं एक ही है हमारी जान,

हिंदुस्तान हमारा है, हम हैं इसकी शान,

जान लुटा देंगे वतन पे हो जाएंगे कुर्बान,

इसलिए हम कहते हैं मेरा भारत महान।

सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

10:31 (IST)15 Aug 2020
दुनिया के दिल पे अपना...

भारत के ऐ सपूतों

हिम्मत दिखाए जाओ,

दुनिया के दिल पे अपना

सिक्का बिठाए जाओ।

- लाल चन्द फ़लक

09:59 (IST)15 Aug 2020
शांति प्रेम की देता शिक्षा...

गंगा, यमुना, यहां नर्मदा

मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,

शांति प्रेम की देता शिक्षा,

मेरा भारत सदा सर्वदा।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !

09:31 (IST)15 Aug 2020
स्‍वतंत्रता दिवस मुबारक हो...

फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,

हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,

जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं !

स्‍वतंत्रता दिवस मुबारक हो !

09:04 (IST)15 Aug 2020
वतन परस्ती है वफा-ए-जमीं...

तिरंगा हमारा शान-ए-जिंदगी,

वतन परस्ती है वफा-ए-जमीं,

देश पर मर मिटना कबूल है हमें,

अखंड भारत के स्वप्न का जुनून है हमें…

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

08:40 (IST)15 Aug 2020
कुछ नशा तिरंगे की आन का है...

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है।

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा

नशा ये हिंदुस्तान की शान का है !!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

08:15 (IST)15 Aug 2020
पीएम मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आजादी के वीरों को याद करके नए संकल्पों की ऊर्जा का समय होता है। नई प्रेरणा लेकर आता है। वो कहते हैं कि ये इसलिए भी अधिक मायने रखता है क्योंकि अगले साल भारत आजादी के 75वें साल में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आने वाले 2 सालों में नये संकल्पों को पूर्ण करने का वक्त है। उन्होंने देश के युवा, महिलाओं, देश के सोच व अप्रोच पर विश्वास जताते हुए आत्म निर्भरता का महत्व बताया।

07:48 (IST)15 Aug 2020
कभी तपती धूप में जल के देख लेना...

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,

कभी तपती धूप में जल के देख लेना,

कैसे होती हैं हिफाजत मुल्क की,

कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना।

-Happy Independence Day

07:23 (IST)15 Aug 2020
जिसका ताज हिमालय है...

जिसका ताज हिमालय है, जहां बहती है गंगा,
जहां अनेकता में एकता है,
सत्यमेव जयते जहाँ नारा है,
वह भारत देश हमारा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं