Happy Govardhan Puja 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये खास तिथि शनिवार 2 नवंबर को पड़ रही है। ऐसे में 2 नवंबर को गोवर्धन का त्योहार मनाया जा रहा है।

इस मौके पर पूजा-पाठ से अलग आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को खास शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए गोवर्धन के कुछ ऐसे ही चुनिंदा शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

इन मैसेज और तस्वीरों के जरिए अपनों को भेजें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं-

हर खुशी आपके द्वार आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण के गुण गाएं,
और ये त्योहार खुशी से मनाएं।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन
हम सच्चे मन से मनाते हैं।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

जिसने लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल है जिनका धाम,
गोवर्धन के दिन पर उनको
आओ मिलकर करें प्रणाम।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं