Good Night Tips: रात में गहरी नींद से सोने के कई फायदे हैं। समय से सोने से पूरा दिन काफी बेहतर से बीतता है। हालांकि, बदलते लाइफस्टाइल के कारण बहुत कम ही लोग हैं जो समय पर सो जाते हैं। कई लोग सोते समय भी फोन और लैपटॉप को यूज करते रहते हैं। देर रात तक करवटें ही बदलते रहते हैं और फिर सुबह ऑफिस जाने के लिए न चाहते हुए भी उठना पड़ता है। आधी या सही नींद न होने से पेट सही तरह से साफ नहीं होता, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रात में समय से नहीं सोना और सुबह जल्द न उठना इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। हम इन आदतों को स्वयं बिगाड़ते हैं और अगर चाहें तो यह ठीक भी हो सकता है। अगर आपको भी रात में बिस्तर पर सोने के बाद नींद नहीं आती है तो इस लेख में हम कुछ बैड हैबिट (Bad Habits) के बारे में बताएंगे, जिसको आप छोड़ कर चैन की नींद सो सकते हैं।  

स्क्रीन टाइम को करें कम

अच्छी क्वालिटी की नींद के लिए सोने से पहले कुछ चीजों को फॉलो करना होता है। आप सोने से पहले कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन देखना बंद कर सकते हैं। रात को सोने से एक घंटे पहले आप टीवी, मोबाइल या फिर लैपटॉप इत्यादि को बिल्कुल ही नहीं देखें। मालूम हो कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकलने वाली नीली लाइट्स नींद को डिस्टर्ब करती हैं।

सोने का समय करें फिक्स

रात में सोने का समय फिक्स करने से शरीर की आंतरिक घड़ी स्थिर रहती है, जिसके कारण क्वालिटी नींद आती है और मानसिक स्थिति भी ठीक रहती है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी काफी मजबूत करता है। रात को निर्धारित समय पर सोने से तनाव भी कम होता है और दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

सोने से पहले करें ध्यान

रात में सोने से पहले ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है। इससे तनाव और चिंता भी कम होती है। सोने से पहले ध्यान करने से गहरी नींद आती है, जिससे शरीर और मन को बेहतर आराम मिलता है। ध्यान करने से दिमाग शांत होता है।

सोने से पहले पढ़ने की डाले हैबिट

रात में बेहतर तरीके से सोने के लिए आप सोने से पहले कुछ मिनटों तक रीडिंग कर सकते हैं। यह डीप स्लीप के लिए काफी हेल्पफुल होता है। सोने से पहले पढ़ने की आदत से मानसिक शांति मिलती है और दिमाग शांत होता है। पढ़ाई करने से चिंता कम होती है।