Gangasagar: गंगा सागर कभी आप घूमने गए हैं। अगर नहीं तो आपको यहां एक बार जरूर जाना चाहिए। दरअसल, जैसे लोग प्रयागराज के महाकुंभ को देखने और यहां गंगा स्नान करने दुनियाभर से लोग आते हैं वैसे ही गंगा सागर में भी लोग आते हैं। यहां भी मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल मेला लगता है और लोग इस मेले को लोग खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि आप गंगा सागर कैसे जा सकते हैं। गंगा सागर जाने का तरीका क्या है और आप यहां घूमने के लिए क्या-क्या है। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
14 और 15 जनवरी को लगता है गंगासागर मेला-Where is the place of Gangasagar Mela in 2025
गंगासागर मेला 2025 बस आने ही वाला है और यहां एक शानदार आयोजन होने जा रहा है। इस साल भी ये मेला 14 और 15 जनवरी को गंगासागर द्वीप, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल में लगेगा। ये मेला एक भव्य उत्सव है जहां लाखों श्रद्धालु गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए इकट्ठा होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दौरान स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और मोक्ष मिलता है।

गंगासागर मेला मुख्य आकर्षण-What is special about Gangasagar Mela 2025
गंगासागर मेला की खास बात ये है कि यहां लोग
-पवित्र गंगा में लोग स्नान करने जाते हैं जहां भक्त पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं।
-यहां कपिल मुनि का मंदिर (Kapil Muni Temple) है जहां लोग पूजा-अर्चना करते हैं और फिर आशीर्वाद लेते हैं।
- मेला ग्राउंड में संगीत प्रदर्शन, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं।
- आप यहां श्रद्धेय नागा साधुओं से मिल सकते हैं और उनके अनुष्ठानों को देख सकते हैं।
दिल्ली से कैसे पहुंचे गंगासागर-How to visit Gangasagar Mela in 2025
गंगासागर पहुंचने के लिए आप दिल्ली से नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा, कोलकाता के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। वहां से, काकद्वीप के लिए कैब या बस लें और फिर गंगासागर के लिए बोट लें। इसके अलावा आप कोलकाता के लिए ट्रेन भी ले सकते हैं और फिर गंगासागर पहुंच सकते हैं। आप बायरोड भी जा सकते हैं पर ये लंबा पड़ेगा।
इसके अलावा आप ऑनलाइन गंगा स्नान, जल, मिट्टी, प्रसाद के लिए भी टिकच ले सकते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आप गंगासागर मेला 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आगे जानते हैं Lohri 2025: पहली लोहड़ी पर कैसे सूट पहनें