वर्तमान समय में बढ़ता मोटापा एक आम समस्या बन गया है। खराब और अस्वस्थ खानपान, अव्यवस्थित जीवन-शैली और कोई शारिरिक गतिविधि ना करने के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। मोटापा खासकर बेली फैट को कम करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अधिक मोटापे से ना केवल आपकी पर्सनैलिटी खराब लगती है, बल्कि कई बार अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है।

एक्सपर्ट्स बताते हैं की सही रूटीन, डाइट प्लेन और एक्सरसाइज के जरिए आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। सुबह के समय इन टिप्स को अपनाने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम किया जा सकता है।

सुबह के समय पीएं अधिक पानी: स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं की मोटापे का सबसे बड़ा कारण है, मेटाबॉलिज्म का धीमा हो जाना। मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए आपको सुबह उठकर एक से दो गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह नुस्खा आपको पूरे दिन तरोंताजा और हाइड्रेटेड भी रखता है।

व्यायाम: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह 20 से 30 मिनट तक व्यायाम करना बहुत जरूरी है। हल्के-फुल्के व्यायाम शरीर में फुर्ती और ऊर्जा लाने में मदद करते हैं। आजकल बहुत सारे लोग जिम का सहारा ले रहे हैं। अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही सुबह के समय हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करके खुद को फिट रख सकते हैं।

ठंडे पानी से नहाना: ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि ठंडा पानी शरीर में जमा चर्बी को सक्रिय करता है और उसे दूर करने में मदद करता है। सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाने से शरीर में जमा चर्बी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

सुबह की धूप: सूरज विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है। हम सभी जानते हैं कि विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूरज की पहली किरण विटामिन डी से भरपूर होती है। यह शरीर और दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन डी वजन कम करने में भी मदद करता है।