गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का भी ख्याल रखना होता है। गर्भवती महिला को अपनी खानपान से जुड़ी चीजों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अमरूद खाना प्रेग्नेंट महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होता है जो प्रेग्नेंट महिला के साथ-साथ उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अमरूद खाने से बच्चे का विकास भी अच्छा होता है। आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान अमरूद खाना कैसे फायदेमंद होता है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान अमरूद खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली अन्य समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर के लक्षणों को भी कम करता है।
बच्चे का सही विकास होता है: प्रेग्नेंसी के दौरान अमरूद खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसके अलाव अमरूद में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बच्चे की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है। साथ ही इससे उसका विकास भी अच्छा होता है।
संक्रमण को रोकता है: अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें पॉलीफेनोल और कैरोटेनॉइड भी शामिल होते हैं। अमरूद में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट तत्व बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने और उसे रोकने में मदद करते हैं और साथ ही बीमार होने के खतरे को कम करते हैं।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है: अमरूद में हाइपोग्लाइसेमिक (ब्लड शुगर कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। इस कारण यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली शुगर की समस्या से राहत दिलाने में सहायक माना जा सकता है। इसके अलावा ब्लड शुगर के कारण होनी वाली अन्य समस्याओं को भी कम करता है।