Weight Loss: वजन कम करने की कोशिश हर कोई करता है क्योंकि बढ़ते वजन के कारण कई बीमारियां होती हैं जैसे- मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड इत्यादि। लेकिन कई बार प्रयास करने के बावजूद लोग वजन कम नहीं कर पाते हैं। इसके पीछे लोगों की फूड क्रेविंग भी होती है। रात को जो लोग ज्यादा देर तक जगते हैं, अक्सर देखा जाता है कि उनको बार-बार भूख लगती है। इसे मिडनाईट क्रेविंग भी कहते हैं, जो लोग वजन घटाने को इच्छुक हैं, उनके लिए रात की क्रेविंग परेशानी खड़ी कर सकती है। आइए जानते हैं कि क्रेविंग होने पर लोगों को क्या खाना चाहिए जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।
दही: दही में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है और कैलोरीज भी कम होती हैं। माना जाता है कि दही खाने से सोते वक्त भी मांसपेशियों को ताकत मिलती रहती है। रात को जो लोग एक कटोरी दही खाते हैं, उनका पाचन बेहतर होता है। ऐसे में जो लोग पाचन संबंधी दिक्कतों से जूझते हैं, उन्हें दही खाना चाहिए। एक शोध के मुताबिक दही में मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट वजन घटाने में सहायक होते हैं।
पीनट बटर और ब्रेड: रात को अगर आप पेट भरने के लिए कुछ खाते हैं तो इसके लिए 1-2 स्लाइस होल ग्रेन ब्रेड के साथ थोड़ा पीनट बटर खाना चाहिए। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो मांसपेशियों को रिपेयर और रीजेनरेट करने में मदद करता है। साथ ही, ब्रेड और पीनट बटर में उच्च मात्रा में ट्रिप्टोफैन होता है, साथ ही विटामिन बी भी होता है जो शरीर को अमीनो एसिड एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और लोगों का वजन घटाता है।
बादाम: भूख लगने पर मुट्ठी भर नट्स खाना क्रेविंग मिटाने का एक आसान और हेल्दी विकल्प होता है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और लो कैलोरी से युक्त होता है। बादाम बेली फैट कम करता है और सम्पूर्ण बॉडी मास इंडेक्स को घटाता है। बेहतर परिणाम के लिए रात को बिना नमक वाले, भिगोए और छीले बादाम खाएं।
केला: आमतौर पर लोग मानते हैं कि केला वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। लेकिन असल में कई गुणकारी तत्वों से भरपूर केला वजन घटाने में मददगार है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो लोगों को लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। पोटैशियम और मैग्नीशियम का स्रोत केला आपकी मांसपेशियों का आराम देता है।