रात में अधिकतर लोग नींद नहीं आने की समस्या से परेशान रहते हैं। रात में नींद नहीं आना बीमारी भी हो सकती है, लेकिन यह तनाव और गलत जीवनशैली या फिर खानपान की गलत आदतों के कारण नींद नहीं आती है। अगर आप भी रात में नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप रात में गहरी नींद में सो सकते हैं।
रात में नींद नहीं आती है तो क्या करना चाहिए?
रात में नींद नहीं आने की समस्या को आप कुछ खास ड्राई फ्रूट्स को खाकर ठीक कर सकते हैं। यह आपकी नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी बेहतर होते हैं। इसको खाने से दिमाग शांत होता है, जिसके कारण बढ़िया नींद आती है।
नींद के लिए सोने से पहले क्या खाएं?
रात में बेहतर तरीके से सोने के लिए आप बादाम खा सकते हैं। दरअसल, बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इससे नींद बेहतर आती है। इसको खाने से मेलाटोनिन बढ़ता है, जिससे नींद काफी बेहतर आती है।
अखरोट
अखरोट खाने से नींद बेहतर आती है। इसमें मेलाटोनिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होता है, जो दिमाग को शांत करता है। यह शरीर के स्लीप को बेहतर करता है। आप सोने से पहले दो से तीन अखरोट खा सकते हैं।
खजूर
खजूर में नेचुरल शुगर और पोटेशियम होता है, जो दिमाग को शांत करता है और ऊर्जा देता है। यह थकान को दूर करने के साथ-साथ शरीर को आराम करता है। आप सोने से पहले दो से तीन खजूर खा सकते हैं। आगे पढ़िए- कश्मीर स्टाइल में बनाएं अखरोट की चटनी
