आज के समय में कई लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, जिसके कारण वे अपना वजन कम करना चाहते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने दुबलेपन से परेशान रहते हैं। ऐसे लोग वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह की चीजों को फॉलो करते हैं। दुबलेपन के कारण शरीर कमजोर तो दिखता ही है, साथ ही आत्मविश्वास भी काफी प्रभावित होता है।
ऐसे में अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, खजूर को एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है, जिसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी, फाइबर, हेल्दी फैट्स और मिनरल्स होते हैं, जो बॉडी को एनर्जी देने के साथ-साथ मसल्स ग्रोथ में भी मदद करते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए कैसे खाएं खजूर?
दूध के साथ खाएं खजूर
वजन बढ़ाने के लिए आप खजूर को दूध के साथ खा सकते हैं। यह वजन बढ़ाने का एक बेहद असरदार उपाय माना जाता है। रात के समय एक गिलास गर्म दूध में 4-5 खजूर डालकर पी सकते हैं। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार होती है।
खजूर से बनाएं स्मूदी
आप खजूर से स्मूदी भी बना सकते हैं। इसके लिए दूध, केला और खजूर को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें। यह स्मूदी स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ-साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है और वजन बढ़ाने में काफी हेल्प करती है।
खजूर से बनाएं मिठाई या लड्डू
खजूर से आप मिठाई और लड्डू भी बना सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स और घी डालकर हेल्दी लड्डू बनाए जा सकते हैं। इससे शरीर में पोषण की कमी पूरी होती है और वजन भी बढ़ता है।
गुड़ के साथ करें खजूर का सेवन
वजन बढ़ाने के लिए खजूर के साथ गुड़ का सेवन करना फायदेमंद होता है। खजूर में आयरन, फाइबर और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं, गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसे आप दूध के साथ भी ले सकते हैं।
खजूर और चने का करें सेवन
वजन बढ़ाने के लिए आप खजूर और चने का सेवन कर सकते हैं। खजूर में आयरन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और पोषण देते हैं। वहीं, चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। अगर आप रोजाना भिगोए हुए चने और खजूर को साथ में खाते हैं, तो यह वजन बढ़ाने में काफी मदद करता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।