आंखें हमारी बॉडी का अहम हिस्सा हैं जिनका इस्तेमाल हम सबसे ज्यादा करते हैं। घंटों मोबाइल और लैपटॉप के साथ गुज़ारते हैं। ऑफिस टाइम में लैपटॉप पर काम करते हैं वक्त मिलता है तो कुछ घंटें मुबाइल भी चला लेते हैं। दिन के 12 घंटे हमारी आंखें ब्लू स्क्रीन के साथ गुजारती हैं तो आंखों का कमजोर होना तो बनता ही है। मौजूदा दौर में हालात इतने बदतर हो गए हैं कि आज कल कम उम्र के बच्चों की आंखों पर भी चश्मा नज़र आता है।
आंखें कमजोर होने के कई कारण हैं जैसे तनाव,बुढ़ापा और नींद की कमी की वजह से भी आंखें कमजोर होने लगती है। खराब डाइट का असर आंखों पर बेहद दिखता है। डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर आंखें कमजोर होने लगती है। कुछ लोगों की आंखें इतनी ज्यादा कमजोर होने लगती हैं कि उनकी दूर की और पास की दोनों नजर कमजोर हो जाती हैं।
अगर आपकी आंखें भी कमजोर हो गई हैं तो सबसे पहले स्क्रीन टाइम को कम करें और डाइट में सुधार करें। डाइट में कुछ खास तरह के फूड्स का सेवन करने से असानी से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक कुछ खास तरह के फूड्स का सेवन करके असानी से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। हम यहां 5 खाद्य पदार्थ बताते हैं जिनमें आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी विटामिन, पोषक तत्व और खनिज मिल सकते हैं।
मछली का सेवन करें आंखों की रोशनी बढ़ेगी:
मछली विशेष रूप से सामन मछली आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद असरदार साबित होती है। मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर होता है, जो स्वस्थ वसा होती है। हेल्दी वसा आंखों की रोशनी बढ़ाने में असरदार साबित होती है। मछली खाने से ड्राई आंखों की परेशानी से निजात मिलती है। ये रेटिना (आंख के पिछले हिस्से में) को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
बादाम का सेवन करें:
विटामिन ई से भरपूर बादाम आपकी आंखों की सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। ये हेल्दी टिशूज को टारगेट करने वाले अस्थिर अणुओं से आपकी आंखों की हिफाजत करते हैं। नियमित मात्रा में विटामिन ई का सेवन आपकी आंखों की उम्र को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से मोतियाबिंद की बीमारी का उपचार होता है। बादाम को आप दिन में किसी भी समय नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। याद रखें कि आप एक दिन में बहुत अधिक बादाम का सेवन न करें क्योंकि इसका अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं अंडे:
अंडे में आपकी आंखों के लिए आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और ज़िंक मौजूद होते हैं जो आंखों को हेल्दी रखते हैं। अंडे में मौजूद विटामिन ए कॉर्निया की हिफ़ाज़त करता है, जो आंख की सतह है। इसमें मौजूद ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आंखों की गंभीर समस्या होने के जोखिम को कम करते हैं। जिंक रेटिना को हेल्दी रखता है और आंखों को रात में देखने में मदद करता है।
गाजर खाएं आंखों की रोशनी बढ़ेगी:
गाजर आपकी आंखों की हेल्थ के लिए बेहद उपयोगी है। गाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का एक अविश्वसनीय स्रोत है जो आंखों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंख की सतह की रक्षा करने और आंखों को संक्रमण और आंखों की अन्य गंभीर स्थितियों को रोकने में मदद करता हैं। आप गाजर का सेवन सलाद के रूप में और सूप के रूप में कर सकते हैं।