Delhi Election/Chunav Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव(Delhi Election) का रिजल्ट आ चुका है। एक बार फिर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार बनीं और वे मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। पिछली बार मुख्यमंत्री की शपथ अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी को ही ली थी। लेकिन इस बार वह 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 14 तारीख से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का खास नाता रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर 14 तारीख और वेलेंटाइन डे (Arvind Kejriwal) से अरविंद केजरीवाल का क्या रिश्ता है।
2013 और वेलेंटाइन डे: पहली बार अरविंद केजरीवाल की सरकार 2013 में बनी थी। आम आदमी पार्टी 28, कांग्रेस 8 और बीजेपी को 31 सीट मिली थी। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से सरकार बनाने का फैसला लिया था। लेकिन कुछ चीजों के कारण दोनों पार्टियों के बीच अनबन हो गई और 49 दिनों में ही सरकार गिर गई थी। केजरीवाल ने इसके बाद इस्तीफा देने का फैसला किया था और उन्होंने 14 फरवरी 2014 को इस्तीफा दे दिया था।
2015 और वेलेंटाइन डे: 2015 में चुनाव का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी के राघव चढ्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को ही शपथ लेंगे और वास्तव में ऐसा ही हुआ भी। अरविंद केजरीवाल को 2015 में 67 सीटों पर जीत मिली थी और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया था। पहली बार ऐसा हुआ था कि कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी। वहीं, बीजेपी ने 3 सीटों से ही संतोष कर लिया था। 2015 में 67 सीटों पर जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी को दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
2018 और वेलेंटाइन डे: मुख्यमंत्री बनने के लगभग 3 साल बाद अरविंद केजरीवाल ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था। लेकिन इसके पीछे की खास बात यह है कि यह आयोजन भी 14 फरवरी को ही हुआ था। यही कारण है कि वेलेंटाइन डे और केजरीवाल का खास नाता है और वह इस दिन को बेहद खास मानते हैं। ऐसे में इस बार भी पूरी संभावना है कि जीत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं।

