Moringa Pickle Recipe: मोरिंगा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको इसे डाइट में किसी न किसी तरीके से शामिल जरूर करना चाहिए। इसमें कई तरह के विटामिन्स के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। जो हर उम्र के लोगों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है। सहजन को बच्चों को भी खिलाया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आप इसकी सब्जी तो बनाते होंगे लेकिन यहां आज हम आपके लिए मोरिंगा का स्वादिष्ट अचार बनाने की बेहद आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। लेकिन इसे खाने के बाद हर कोई अपनी उंगलियां चाटते रह जाएगा। शेफ निशा मधुलिका से जानते हैं सहजन का अचार बनाने की रेसिपी।
मोरिंगा का अचार बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सहजन (Drumstick) की फली – 300 ग्राम
हींग – 2-3 पिंच
हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
पीली सरसों – 2 टेबल स्पून (दरदरी पिसी हुई)
सिरका – 1 टेबल स्पून
सरसों का तेल – 1/3 कप
नमक – 1 छोटी चम्मच
सहजन की रेसिपी बनाने की विधि
निशा मधुलिका ने बताया मोरिंगा का अचार बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की फलियों को धोकर सुखाकर लें। इसके बाद इन्हें छोटा-छोटा काट लें। इसमें नमक मिलाकर डिब्बे में रखें। इसे करीब तीन दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। याद से रोजाना इसे दिन में बार चम्मच की मदद से जरूर चलाएं। तीन दिनों के बाद अचार बनाने के लिए एक पैन में तेल डालें। इसे गर्म करके गैस बंद कर दें। पैन को नीचे रखें। तेल को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें हींग, हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें सहजन की फली मिलाएं। इसके बाद नमक डालें। ध्यान रखें पहले भी इसमें आपने नमक डाला था। तो मात्रा सीमित रखें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, सरसों पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें। लास्ट में सिरका डालें। आपका अचार तैयार है।