दिसंबर का महीना खत्म होते-होते लोग हॉलिडे मोड में चले जाते हैं। ऐसे में वे अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान भी बनाने हैं। वहीं, अगर इन छुट्टियों में आप कहीं दूर नहीं जाना चाहते हैं और खासकर आप नोएडा या नोएडा के आसपास रहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है।
गौरतलब है कि सर्दियों में मौसम में अधिकतर लोग गर्मा गरम और स्वादिष्ट नाश्ता करना पसंद करते हैं। हालांकि, इस मौसम में आलस का एहसास भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप घर पर नाश्ता नहीं बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको नोएडा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपनी फैमली या पार्टनर के साथ ब्रेकफास्ट डेट पर जा सकते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
ये जगह न केवल दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि यहां के खाने का टेस्ट भी आपको खूब पसंद आने वाला है। वहीं, अधिक कमाल की बात यह है कि इन जगहों पर आपका बिल भी बहुत अधिक नहीं आने वाला है, तो आइए एक नजर डालते हैं लिस्ट पर-
कार्नाटिक कैफे (Carnatic Cafe, Noida Sector 16)
अगर आपको नाश्ते में साउथ इंडियन खाना खाना पसंद है, तो आप कार्नाटिक कैफे जा सकते हैं। ये कैफे नोएडा सेक्टर 16 में मौजूद मैक्स टावर्स के ग्राउंड फ्लोर पर है। यहां आपको ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड के साथ-साथ फ्रैश जूस, नारियल पानी और फिल्टर कॉफी भी मिल जाएगी। वहीं, यहां के दाम भी बहुत अधिक नहीं है। ऐसे में आप नाश्ते के लिए कार्नाटिक कैफे जा सकते हैं। ये कैफे सुबह 9 बजे खुल जाता है।
अल्मा बेकरी एंड कैफे (Alma Bakery & Cafe)
नोएडा के सेक्टर 104 में स्थित अल्मा बेकरी एंड कैफे भी सुबह 9 बजे खुल जाता है, साथ ही यहां भी आपको नाश्ते के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। अल्मा बेकरी एंड कैफे के मैनू में आपको इटालियन, कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय, ओरिएंटल के साथ-साथ डेसर्ट और इंडियन फूड के भी कुछ ऑप्शन मिल जाने वाले हैं।
लक्ष्मी कॉफी हाउस (Lakshmi Coffee House)
साउथ इंडियन फूड के लिए आप नोएडा के सेक्टर 29 स्थित लक्ष्मी कॉफी हाउस भी जा सकते हैं। ये सुबह 9:30 बजे के आसपास खुल जाता है। वहीं, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि लक्ष्मी कॉफी हाउस में 30 रुपये से नाश्ता मिलना शुरू हो जाता है। इसके अलावा यहां कि खासकर कॉफी आपको खूब मशहूर है। ऐसे में आप फैमली के साथ लक्ष्मी कॉफी हाउस जा सकते हैं।
ब्लू टोकाई (Blue Tokai Coffee Roasters)
ब्रेकफास्ट के लिए आप ब्लू टोकाई जा सकते हैं। ये कैफे आपको नोएडा सेक्टर 18, सेक्टर 50, सेक्टर 43, सेक्टर 73, सेक्टर 104 हर जगह मिल जाने वाले हैं। यहां की कॉफी के साथ-साथ फूड का टेस्ट और खासकर ब्रेकफास्ट ऑपशन लोगों को खूब पसंद आते हैं।
स्पैरो एट होम (Sparrows At Home Cafe)
इन सब से अलग आप नोएडा के सेक्टर 104 में स्पैरो एट होम जा सकते हैं। ये जगह भी आपको और आपकी फैमली को खूब पसंद आने वाली है, साथ ही यहां भी आपको नाश्ते के कई ऑपशन मिल जाएंगे। ये कैफे रोज सुबह 8 बजे खुल जाता है ऐसे में आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Best Cafe In Noida: नोएडा में कॉफी डेट के लिए बेस्ट हैं ये Cafe, पार्टनर के साथ बिताना है क्वालिटी टाइम तो वीकेंड पर करें विजिट