Blood Sugar: डायबिटीज के मरीजों को खान-पान में विशेष सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। डायबिटीज मरीजों को सही डाइट का चयन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। गलत डाइट से इन मरीजों को कई सारी परेशानियां भी हो जाती हैं।

यहां तक कि फलों के सेवन में भी उन्हें बहुत सावधानियां बरतनी होती हैं। संतरा डायबिटीज मरीजों को खाना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं कि संतरा डायबिटीज मरीजों के लिए कितना फायदेमंद हैं।

क्या डायबिटीज मरीजों को खाना चाहिए संतरा?

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार सनार इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स की न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की एचओडी दीक्षा दयाल ने बताया कि संतरे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से ब्लड में शुगर का स्तर कम होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि संतरा न केवल सर्दियों का सुपरफूड है बल्कि मधुमेह रोगियों के लिए एक सुरक्षित नाश्ते का विकल्प है।

संतरा ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करता है?

कई अध्ययनों से मधुमेह रोगियों के लिए संतरा प्रभावशाली साबित हुआ है। संतरे में 40 ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और इसमें फाइबर की भी मात्रा अधिक होती है। फल फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट का एक भंडार है, जो मधुमेह रोगियों के लिए दवा का काम करता है। सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव, इंसुलिन प्रतिरोध और संवेदनशीलता को कम करते हैं। संतरे विशेष रूप से फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। संतरा में विटामिन सी होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने भी मदद करता है।

हार्ट मरीजों के लिए भी फायदेमंद है संतरा

संतरे में सोडियम नहीं होता है, जो हार्ट मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इसके अलावा भी संतरे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हृदय रोग से होने वाले ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करते हैं।

त्वचा के लिए अच्छा है संतरा

पर्याप्त विटामिन सी के सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है और ताकत में भी सुधार होता है। साथ ही त्वचा पर होने वाले घाव को भी जल्द ठीक करने में काफी सहायक होता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है संतरा

संतरे में विटामिन सी, डी, ए पाया जाता है, जो कई मायनों में सेहत के लिए अच्छा होता है।

कैसे करें संतरे का सेवन

अगर जूस आपके फ्लेवर के अनुरूप नहीं है तो उसमें अतिरिक्त चीनी न मिलाएं। आप संतरे को फलों के मिश्रण में शामिल कर सेवन कर सकते हैं।