भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट गानों और धमाकेदार फिल्में हर दिन चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की भी कई अभिनेत्रियां हैं जो अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। भोजपुरी स्टार्स की कमाई भी अब कम नहीं रही है। एक्टर ही नहीं अब एक्ट्रेस की भी लाखों की कमाई है। आम्रपाली दुबे हों या मोनालिसा सभी अपनी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड मे भी अच्छा नाम कमा रही हैं। आइये जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में किस एक्ट्रेस की कमाई कितनी है-
मोनालिसा: मोनालिसा अपने बोल्ड अवतार के लिए भोजपुरी सिनेमा में मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के 15 से 20 लाख के करीब चार्ज करती हैं। मोनालिसा ‘बिग बॉस-10’ में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। बता दें कि उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में भी काम किया है।
आम्रपाली दुबे: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली दुबे इस वक्त भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आम्रपाली की एक फिल्म की फीस 25 से 30 लाख रुपये है। 2014 में इन्होंने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्म का नाम था ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’।
अक्षरा सिंह: अक्षरा सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से हुई थी। अक्षरा ने अपनी अभिनय की शुरुआत Zee Tv के सीरियल ‘काला टीका’ से किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा हर फिल्म के लिए लगभग 15-20 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
रानी चटर्जी: रानी चटर्जी साल 2004 में मनोज तिवारी के साथ ‘ससुरा बड़ा पइसा वाला’ फिल्म की हीरोइन के रूप में सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए करीब 20 से 25 लाख रुपये लेती हैं। यह एक फिल्म के लिए वह करीब 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं। रानी अब तक 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
काजल राघवानी: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख बतौर फीस लेती हैं। बता दें कि काजल राघवानी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। 16 साल की उम्र में काजल को गुजराती फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘रिहाई’ से डेब्यू किया था।