मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही जाना माना नाम हैं। भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बता दें, मोनालिसा ‘बिग बॉस सीजन 10’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। मोनालिसा अब सीरियल्स में भी काम कर रहीं हैं। उनके सोशल मीडिया फैन्स का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लगा सकते हैं। मोनालिसा अपनी बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक, मोनालिसा एक एपिसोड का 50,000 रुपए लेती हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफस्टाइल-
बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक एपिसोड का 50,000 रुपए लेती हैं। इसके अलावा अगर फिल्मों की बात करें तो मोनालिसा एक फिल्म के 5 से 7 लाख रुपए लेती हैं। बिग-बॉस के बाद उन्हें और ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। मुंबई में अपने पति के साथ वह अपने खुद के घर में रहती हैं। उनके पास कई महंगी-महंगी गाड़ियां भी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा ने बंगला, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
मोनालिसा की फिटनेस और डाइट प्लान: डेलीहंट के मुताबिक, जानिए मोनालिसा खुद को कैसे फिट रखती हैं और डाइट में क्या-क्या चीजें लेती हैं।
– मोनालिसा ने कभी भी डाइटिंग नहीं कि है। उन्होंने हमेशा हेल्दी फूड्स पर ही फोकस किया है। वह सलाद खूब खाती हैं और पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीती हैं। इसके अलावा वह जंक फूड्स या ऑयली फूड्स खाने के बजाय घर का बना खाना खाना ही पसंद करती हैं।
– फिटनेस के लिए मोनालिसा योग पर अधिक फोकस करती हैं। रोजाना सुबह वह समय निकालकर योग जरूर करती हैं। मोनालिसा के अनुसार, योग ना सिर्फ शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।
बता दें कि मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह घर पर ही डंबल की मदद से वर्कआउट करते हुए नजर आईं थीं। इतना ही नहीं आए दिन वह अपने फैन्स को मोटिवेट करने के लिए फिटनेस के फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं।