Best Summer Drinks: आमतौर पर गर्मी में पेट संबंधित समस्याएं बढ़ने लगती है। जैसे ही गर्मी शुरू होती है गैस, ब्लॉटिंग, कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ने लगती है। पेट संबंधित समस्याएं होने पर शरीर के साथ-साथ मन भी परेशान हो जाता है, कुछ समय के बाद अजीब सी खींझ होने लगती है। जिसके कारण किसी काम में ठीक ढंग से मन भी नहीं लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, कई हानिकारक बैक्टीरिया इसके लिए जिम्मेदार होते हैं, जैसे ही शरीर के अंदर का तापमान बढ़ता है, हानिकारक बैक्टीरिया आंतों में बसेरा बनाने लगते हैं।
कुछ फूड इस स्थिति को और अधिक बढ़ा देते हैं। दूसरी ओर गर्मी में शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है, ऐसे में ऐसे हेल्दी फूड्स और ड्रिंक का का सेवन न किया जाए तो पेट से संबंधित कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि गर्मी में ऐसे कौन से ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए जिनसे पेट से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती है।
आम पन्ना खाएं:
गर्मी आते ही आम पन्ना की चर्चा होने लगती है। बचपन में हर किसी ने आम पन्ना का मजा जरूर लिया होगा। गर्मी में बच्चे हो या बड़े, सभी को आम पन्ना पीना चाहिए। आम पन्ना नेचुरल रूप से कुलिंग इफेक्ट वाला ड्रिंक है, यह न सिर्फ गर्मी के असर को शरीर में बेअसर करता है बल्कि पेट संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। आम पन्ना में कई तरह के विटामिन बी मौजूद रहते है जो आंत की अंदर से सफाई करते हैं।
सत्तू का शरबत पिएं:
सत्तू अपने आप में प्रोटीन का खजाना है। आय़ुर्वेद में सत्तू को पाचन शक्ति मजबूत करने वाला ड्रिंक माना गया है। सत्तू चना से बनता है, चना में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। यह आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इससे पेट का मूवमेंट बेहतर होता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है यानी इसमें कूलिंग इफेक्ट होता है जो पेट को गर्मी में ठंडा पहुंचाता है। सत्तू आंत में सूजन को भी खत्म करता है।
नारियल पानी पिएं:
गर्मी में नारियल पानी हर जगह मिलने लगता है। यह सस्ता भी होता है। नारियल पानी नेचुरल रूप से कुलिंग इफेक्ट वाला ड्रिंक होता है। इसमें कई तरह के नेचुरल एंजाइम होते हैं, यह आंत को कुलिंग इफेक्ट देता है और पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं। नारियल पानी में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम भी होता है जिससे यह खाने के बाद ब्लॉटिंग की समस्या से बचाता है। नारियल पानी से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहता है।
छाछ पिएं:
छाछ में प्रोबायोटिक है, यानी यह आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ा देता है। ये गुड बैक्टीरिया आंत में भोजन को जल्दी से तोड़ देते हैं जिसके कारण भोजन जल्दी से पच जाता है। यही कारण है कि छाछ गर्मी में बेहद फायदेमंद है और ब्लॉटिंग और गैस की समस्या से दूर रखता है। छाछ में लेक्टिक एसिड होता है जो आंत की लाइनिंग को रिलेक्स पहुंचाता है।