Best Morning Yoga Exercises: आज कल के समय भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कम ही लोग हैं, जो समय से सोते हैं और समय से जागते हैं। कई बार लोग समय से तो जग जाते हैं, लेकिन रात में नींद पूरी होने और सुबह-सुबह जल्दी जागने के बाद भी उन्हें आलस और सुस्ती आती रहती है, जिसके कारण वह थका हुआ महसूस करते हैं।
आपकी प्रोडक्टिविटी को कम करता है आलस
सुबह उठते समय अगर आप भी इस तरह महसूस करते हैं, तो यह आपको काफी धीमा और आलसी बना सकता है। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी काफी प्रभावित भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो आप सुबह-सुबह योग से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
इन योगासन से करें अपने दिन की शुरुआत
सूर्य नमस्कार- Surya namaskar
सुबह में आलस को भगाने के लिए सूर्य नमस्कार बेस्ट है। इसको कुल 12 स्टेप्स में किया जाता है। इस एक ही योग में स्ट्रेचिंग, बैलेंसिंग और ब्रीदिंग तीनों एक साथ हो जाता है। सूर्य नमस्कार तुरंत ही आपके बॉडी को एक्टिव करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और सुस्ती दूर करता है। अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ करते हैं तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे।
ताड़ासन-Tadasana
बॉडी की सुस्ती को तुरंत हटाने के लिए ताड़ासन एक बेस्ट ऑप्शन है। ताड़ासन को माउंटेन पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आपकी शरीर की संतुलन शक्ति को बढ़ाता है। इस योग एक्सरसाइज को करने से पूरा शरीर स्ट्रेच हो जाता है। इसको योग को करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। अब अपनी उंगलियों को इंटरलॉक करें और अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचे। अब आप यहां पर कुछ सेकंड तक होल्ड करें, फिर सामान्य स्थिति में वापस लौट आएं। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- बिना गन्ने घर पर ही बनाएं टेस्टी गन्ने का जूस, मार्केट जैसा आएगा स्वाद