आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे से परेशान हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसके लिए खराब खानपान और शारीरिक स्थिरता को जिम्मेदार बताते हैं। खासकर ज्यादातर लोग सिटिंग जॉब में 8-9 घंटे एक ही जगह बैठे-बैठे बिताते हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी में कमी चर्बी को बढ़ाने का कारण बनती चली जाती है। इसमें भी खासकर कमर के दोनों तरफ अधिक फैट बढ़ने लगता है, जिसे लव हैंडल भी कहा जाता है। कमर के साइड में बढ़ता ये फैट ना केवल दिखने में भद्दा लगता है, ब्लकि इससे छुटकारा पाना भी अधिक कठिन होता है।

ऐसे में अगर आप भी लव हैंडल्स से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। दरअसल, कुछ एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास खासकर लव हैंडल को कम करने में कमाल का असर दिखा सकता है। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।

लव हैंडल्स से छुटकारा दिला देंगी ये एक्सरसाइज

रशियन ट्विस्ट (Russian Twists)

अगर आप केवल कमर के साइड में जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो रशियन ट्विस्ट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। ये एक्सरसाइज खासकर ओवलीक्यूस, एब्डोमिनल मसल्स और क्वाड्रिसेप मांसपेशियों को टारगेट करती है, जिससे लव हैंडल्स कम होने लगते हैं।

वुड चॉप (Woodchoppers)

वुड चॉप एक्सरसाइज लव हैंडल्स को कम करने में कमाल का असर दिखा सकती है, साथ ही ये आपके कोर को मजबूत करती है। आप रशियन ट्विस्ट के बाद 12-15 के 3 सेट्स में वुड चॉप एक्सरसाइज कर सकते हैं।

साइड प्लैंक (Side Planks)

हर रोज दिन में एक बार केवल 20 मिनट साइड प्लैंक करने से आपको महीनेभर में साइड बेली फैट से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, शुरुआत में इस एक्सरसाइज को करना कुछ कठिन हो सकता है, ऐसे में आप 3-5 मिनट से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज साइड बेली फैट घटाने से अलग कंधे, कूल्हे और कोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

बाइसिकल क्रंचेस (Bicycle Crunches)

बाइसिकल क्रंचेस को साइड फैट को कम करने के साथ-साथ पेट की चर्बी खत्म करने और एब्‍स पाने के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। ऐसे में आप इस एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं।

डम्बल साइड बेंड (Dumbbell Side Bend)

इन सब से अलग डम्बल साइड बेंड एक्सरसाइज भी आपको पतली कमर पाने में मदद करती सकती है। साथ ही इस एक्सरसाइज को करना भी बेहद आसान होता है। आप इसे 20 से 25 के 3 सेट्स में कर सकते हैं। इससे भी आपको महीनेभर में कमाल के नतीजें देखने को मिल सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।