Belly Fat: बेली फैट का बढ़ना आजकल कई लोगों की आम समस्या है। बेली फैट बढ़ जाने से एक तो हमारा शरीर बेडौल दिखता है साथ ही हम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी ग्रस्त हो जाते हैं। जब हमारे शरीर में वसा जमा होना शुरू होता है तब यह सबसे अधिक हमारे पेट और कमर के पास एकत्रित होना शुरू होता है। बेली फैट यानि पेट की चर्बी को कम करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है, बल्कि कुछ आसान से एक्सरसाइज की मदद से आप इसे कम कर सकते हैं।

इस तरह करें शुरुआत- अगर आपने कभी एक्सरसाइज नहीं की है तो आप अचानक से हैवी वर्कआउट नहीं करें, इससे नुक्सान होगा। बल्कि आप अपने शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने से इसकी शुरुआत करें। कुछ दिन आप हल्का वॉर्मअप एक्सरसाइज करें और हल्के व्यायाम करें। फिर कुछ दिनों बाद अपने वॉर्मअप एक्सरसाइज का समय बढ़ाकर अपना स्टेमिना मजबूत करें। इसके बाद आपका शरीर हैवी वर्कआउट के लिए तैयार होता है।

प्लैंक से होगा फायदा- इसे करने के कई फायदे होते हैं लेकिन यह बेली फैट करने से सबसे ज़्यादा असरदार होता है। इसके कई प्रकार होते हैं। बेली फैट को कम करने के लिए आप अपनी कोहनी और पैरों के सहारे पूरे शरीर को पैरालेल टिकाए। इस स्थिति ने आप 30 सेकंड तक रहें और ऐसा कई बार करें। कुछ दिनों में ही आपको फायदा दिखने लगेगा।

माउंटेन क्लाइंबर है फायदेमंद- बेली फैट को कम करने में माउंटेन क्लाइंबर बहुत फायदा पहुंचाता है। इस करने के लिए आप पैर सीधे करके पेट के बल लेट जाएं। फिर धीरे- धीरे अपने पैरों को 90 डिग्री तक लेकर जाएं, बिना पैर के निचले हिस्से को उठाए। फिर अपने पैर को शुरुआती स्थिति में छोड़ दें। ऐसा दोनों पैरों से करीब 1 या 2 मिनट तक करें।

जैब्स एक्सरसाइज – इससे हमारी मासपेशियां मजबूत होती हैं और हमारा बेली फैट भी कम होता है। इसे करने के लिए आप हवा में मुक्केबाजी करें। सीधे खड़े होकर अपने सामने दोनों हाथों से मुक्के लगातार चलाएं। ऐसा आप अपने स्टेमिना अनुसार, आधे या एक मिनट तक करें।

एक्सरसाइज कर साथ – साथ आप इस बात पर भी ध्यान दें कि आपकी डाइट कैसी है। खाने में कम तैलीय और मीठी चीजों का प्रयोग करें और एक नियत समय पर संतुलित आहार (Balanced Diet) लें।