कम उम्र में बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या है। आजकल युवाओं के बीच यह गंभीर चिंता का विषय है। आमतौर पर बालों का सफेद होना 30 साल की उम्र के बाद शुरू होता है, लेकिन आजकल अनहेल्दी खान-पान और खराब दिनचर्या के कारण बालों की यह सफेदी कम उम्र में दिखने लगी है। इसके अलावा शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के कारण भी सफेद बालों की समस्या होती है। अगर आप सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान से उपायों को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

दूध और दही: दूध और दही में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 और 15 मौजूद होता है जो सफेद बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह बालों को जरूरी पोषक भी प्रदान करता है जिससे बालों का टूटना भी कम होता है। साथ ही स्कैल्प से जुड़ी समस्या को भी कम करने में मदद करता है।

ओटमील: रोजाना नाश्ते में ओटमील खाने से ना सिर्फ सफेद बालों की समस्या दूर होती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। ओटमील में उच्च मात्रा में विटामिन-बी 12 मौजूद होता है जो बालों को सफेद होने से बचाता है।

ब्रोकली: ब्रोकली में बी-12 उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन को बनाने में मदद करता है, साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है। इस प्रकार ब्रोकली सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाता है और बालों के विकास को भी बेहतर करता है।

साल्मन: साल्मन में विटामिन-बी 12 के अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड भी उच्च मात्रा में होता है जो सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा सूखे हुए साल्मन में प्रति 100 ग्राम में 11.67 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 होता है।

चीज़: चीज़ अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन बी 12 से भी भरपूर होता है। चीज़ में विटामिन बी 12 की मात्रा प्रति 100 ग्राम में 0.34 से 3.34 माइक्रोग्राम तक पाई जाती है। यही कारण है कि चीज़ सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाता है और स्कैल्प से जुड़ी समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है।