सफेद बालों की समस्या एक परेशानी का कारण होती है, खासतौर पर कम उम्र में अगर ऐसी समस्या हो जाए तो यह एक बड़ी बात होती है। अस्वस्थ खान-पान, पेट की समस्या, अनुवांशियकता या फिर खराब दिनचर्या होने की वजह से लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा अधिक हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण भी बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। ऐसे में यदि आप स्वस्थ तरीके से अपने सफेद बालों की समस्या को कम करना चाहते हैं तो आप आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही और बेसन से बना हेयर मास्क सफेद बालों की समस्या को दूर करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका-

बेसन और दही बालों के लिए कैसे फायदेमंद है: दही के साथ बेसन का इस्तेमाल आपके बालों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह बालों को जरूरी पोषण प्रदान करता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद करता है, जिसके परिणामस्वरूप बाल बढ़ते हैं। दही में एंटीऑक्सीडेंट और फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं जो स्कैल्प से गंदगी को खत्म करने में मदद करते हैं। यदि आपको अक्सर स्कैल्प में खुजली का अनुभव करते हैं, तो आप हल्दी को इस पेस्ट में भी शामिल कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि बेसन और दही का पेस्ट बालों के लिए शैम्पू और कंडीशनर की तरह काम करता है?

कैसे इस्तेमाल करें:
– सबसे पहले बेसन लें और उसमें दही मिलाएं।
– अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बनाएं।
– इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
– इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी धो लें और फिर कंडीशनर लगा लें।

कब लगाएं बेसन-दही का पेस्ट: अगर आप जल्द से जल्द परिणाम देखना चाहते हैं और सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बेसन-दही हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार जरूर लगाएं। अगर आप कम से कम एक से दो महीने इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में भी मदद करेगा जिससे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाएगी।