हर किसी को हेल्दी और घने बालों की चाहत होती है लेकिन बढ़ते प्रदूषण और तनाव के कारण बालों का बुरा हाल हो गया है। इस वजह से समय से पहले बाल सफेद भी हो जाते हैं। बालों की सही देखभाल के साथ अगर आप उन्हें काला बनाना चाहते हैं तो मेहंदी का इस्तेमाल आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। मेहंदी बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इतना ही नहीं मेहंदी बालों को काला करने के अलावा हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है। लेकिन बहुत कम लोगों को सही तरीके से मेहंदी लगाने के बारे में पता होता है। आइए जानते हैं मेहंदी लगाने का सही ट्रिक्स जिससे सफेद बालों की समस्या कम हो जाएगी-
– बालों में मेहंदी लगाने से पहले तेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। अगर आप मेहंदी लगाने से पहले बालों में तेल लगाते हैं तो मेहंदी का रंग बिल्कुल नहीं चढ़ेगा।
– मेहंदी लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह धो लें। चाहे तो शैंपू भी कर सकते हैं। इसके अलावा मेहंदी लगाने के तुरंत बाद बालों को शैंपू ना करें। इससे भी बालों पर मेहंदी का रंग नहीं चढ़ेगा।
– मेहंदी को हमेशा लोहे के बर्तन में ही भिगोएं। अगर आप प्लास्टिक या फिर स्टील के बर्तन में मेहंदी को भिगोते हैं तो इससे बालों पर मेहंदी का रंग अच्छी तरह नहीं चढ़ेगा। लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करने से मेहंदी का रंग गहरा चढ़ेगा और सफेद बालों की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी।
– मेहंदी लगाने से पहले कम से कम 6-7 घंटे उसे छोड़ दें या फिर रातभर भी आप उसे छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से बालों में मेहंदी का रंग अधिक चढ़ेगा।
– मेहंदी लगाने के बाद उसे कम से कम 3-4 घंटे छोड़ दें। यह सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद करेगा। लेकिन यदि आप बालों में सिर्फ शाइन चाहते हैं तो मेहंदी लगाकर 3-4 घंटे छोड़ दें।
– कई लोग मेहंदी में दही, आंवला, नींबू, कॉफी या फिर अन्य ऐसी कई चीजें डालते हैं, जिससे उनको लगता है कि उनके बालों पर मेहंदी का रंग काफी गहरा चढ़ेगा। मगर आपको हमेशा अपने बालों की प्रॉब्लम्स को ध्यान में रखते हुए इन चीजों को डालना है।