बाल झड़ना हर इंसान की परेशानी का कारण होता है। बाल झड़ने से लोगों को सबसे ज्यादा यह डर यह लगता वह धीरे-धीरे कहीं गंजे ना हो जाएं। कई बार लोग लगातार गलत हेयरस्टाइल की वजह से अपने बाल खोने लगते हैं, तो कई बार हेयर केयर के अधिक इस्तेमाल के कारण बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन बाल टूटने पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान से घरेलू उपचारों की मदद से आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इन उपायों का आपके बालों पर कोई नुकसान भी नहीं होगा। सप्ताह में 3 बार आप इन उपायों का इस्तेमाल करें और बालों का झड़ना रुकता देखें। आइए जानते हैं क्या हैं वह उपाय-

दही और नींबू: दही और नींबू का इस्तेमाल आपके बालों का झड़ना रोक सकते हैं। यह एक प्राकृतिक मॉश्चराइज़र के तौर पर बालों के लिए काम करता है। यह बालों का झड़ना रोकते हैं और डैंड्रफ को भी कम करते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर बालों पर लगाएं। थोड़ी देर सूखने के बाद इसे धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम 3 बार लगाएं।

गुनगुने तेल से मालिश करें: बालों का झड़ना रोकने के लिए तेल से मालिश करना बेहतर विकल्प होता है। तेल को हल्का गुनगुना कर के मालिश करना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह ना सिर्फ बालों का झड़ना रोकता है बल्कि बालों को जरूरी पोषण भी प्रदान करता है।

नीम और दही: नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे दही में मिला लें और फिर उस पेस्ट को बालों पर अच्छी तरह लगाएं। लगाने के बाद 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। इसे सप्ताह में तीन बार करें। यह बालों का झड़ना रोकता है और बालों की अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। डैंड्रफ की समस्या वाले लोग भी इस उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भृंगराज: भृंगराज बालों के झड़ने को कम करता है। इसके अलावा डैंड्रफ को रोकने में भी मदद कर सकता है। बालों की बेहतर सेहत के लिए आप भृंगराज तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो बालों के विकास के लिए सबसे अच्छे विटामिनों में से एक है।