बादाम एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। बादाम का इस्तेमाल उसका तेल निकालकर भी किया जाता है। बादाम का तेल स्किन की समस्याओं का बेहतरीन इलाज है। प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक नुस्खों में बादाम के तेल का इस्तेमाल होता आ रहा है। स्किन की समस्याओं को दूर करने में बादाम का तेल बेहद फायदेमंद है। ये स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

बादाम Vitamin A,E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक का बेहतरीन स्रोत हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसके गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में बेहद किया जाता है। आइए जानते हैं बादाम के तेल के कौन-कौन से ब्यूटी बेनेफिट्स हैं।

आंखों की सूजन और डार्क सर्कल को कम करता है: बादाम का तेल आंखों के डार्क सर्कल और आंखों के नीचे होने वाली सूजन को कम करता है। बादाम का तेल स्किन टोन में सुधार करता है। ये ड्राई स्किन का बेहतरीन इलाज करता है। रोजाना आंखों के नीचे इससे हल्के हाथों से मसाज करने से डार्क सर्कल दूर होते हैं।

झुर्रियां दूर करता है: विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल स्किन पर आने वाली झुर्रियों को दूर करता है। रात में सोने पहले चेहरे पर बादाम का तेल जरूर लगाएं।

मुहांसे दूर करता है: बादाम के तेल में फैटी एसिड मौजूद होता है जो स्किन पर मौजूद अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करता है। तेल में मौजूद रेटिनोइड्स मुहांसे को कम कर सकता है।

सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है: जानवरों पर किए गए अध्ययनों से पता चला है कि बादाम के तेल में मौजूद पोषक तत्वों में विटामिन ई सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करता है।

चेहरे के निशान दूर करता है: बादाम के तेल का उपयोग दाग-धब्बों को कम करने के लिए किया जाता था। विटामिन ई स्किन को चिकना बनाने में मदद करता है।

स्किन को मॉइस्चराइज करता है: स्किन ड्राई है तो बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। ये तेल स्किन की रेडनेस और जलन को कम करता है। इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है और स्किन को पोषण भी मिलता है।

स्कैल्प का उपचार करता है: सर्दी में स्कैल्प ड्राई हो जाती है जिसकी वजह से बालों में डैंड्रफ की समस्या परेशान करती है। डैंड्रफ से बचाव करने में और स्कैल्प को हेल्दी बनाने में बादाम का तेल बेहद असरदार है। हफ्ते में एक बार बालों में इस तेल से मसाज करें।