दिवाली का त्योहार खुशियों का त्योहार होता है। इस पर्व का इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। लोग दिवाली पर घर सजाते हैं और हर तरफ लाइट्स और दिए लगाते हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर महिलाएं साज-श्रृंगार करती हैं। अच्छे-अच्छे कपड़ें और मेकअप लगाती हैं ताकि उनकी खूबसूरती और निखर कर आए। कई महिलाएं इंटरनेट पर देखकर मेकअप या हेयरस्टाइल बनाती हैं तो कई अपनी फेवरेट सेलिब्रिटि जैसा मेकअप या हेयरस्टाइल बनाने की कोशिश करती हैं। यदि आप भी इस दिवाली कुछ नया और अलग तरीके का हेयरस्टाइल बनाने की सोच रही हैं तो इन सेलिब्रिटीज को देखकर आप अपने आप को एक अलग लुक दे सकती हैं।

सोनम कपूर कफ्ड बन(Cuffed Bun)
हालांकि बन काफी सिंपल होता है लेकिन फिर भी यह आपकी लुक को खूबसूरत बनाता है। बन को और खूबसूरत बनाने के लिए आप बन कफ्स भी लगा सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी टेक्सचर्ड पोनीटेल(Textured Ponytail)
पोनीटेल भी सिंपल होता है लेकिन यदि आप टेक्सचर्ड पोनीटेल बनाती हैं तो यह आपके लुक को और आकर्षित बानाता है। जैसा कि आप शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर में देख रहे हैं आपका लुक भी कही ना कहीं ऐसा ही होगा।

करीना कपूर खान मेगा वेव्स(Mega Waves)
अपनी लुक को बेहतर बनाने के लिए आप ऐसी हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं। यह हेयरस्टाइल आप किसी भी कपड़ें पर अप्लाई कर सकती हैं।

कृति सैनॉन फिशटेल ब्रेड(Fishtail Braid)
कृति सैनॉन की तरह आप भी ऐसी हेयरस्टाइल बनाकर इस दिवाली अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाना काफी आसान होता है और यह लंबे बालों में और खूबसूरत दिखते हैं।

जान्हवी कपूर टिनी प्लेट्स(Tiny Plaits)
टिनी प्लेट्स आप किसी भी तरह के कपड़ों पर बना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल में आपके सारे बाल खुले होते हैं और बीच-बीच में छोटे-छोटे प्लेट्स बनें होते हैं।

अनुष्का शर्मा लूज बन(Loose Bun)
अनुष्का शर्मा जैसा लूज बन भी बना सकती हैं। इस तरह के बन वो महिलाएं बना सकती हैं जिनके चेहरे पर टाइट बन अच्छा नहीं लगता है।