पेट में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आप जो भी कुछ खाते हैं उसका सीधा असर आपके मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र पर पड़ता है। ऐसे में आपको सेहतमंद खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद मानता है कि कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है और पेट दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जो पेट दर्द की समस्या दूर करते हैं।

1.तुलसी, सौंफ और लौंग- तुलसी, सौंफ, लौंग एक साथ एसिड रिफ्लेक्स को कम करते हैं। इन तीनों का एक साथ सेवन करने से पेट दर्द कम होता है। तुलसी, सौंफ, अदरक का एक साथ सेवन करने से भी एसिड रिफ्लेक्स कम होता है।

2.छाछ- नमकीन छाछ पाचनतंत्र के लिए बेहद लाभकारी होती है। छाछ में रॉक सॉल्ट, भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं और इसका सेवन करें। इससे भी एसिड रिफ्लेक्स में आराम मिलता है और पेट दर्द से राहत मिलती है।

3.अदरक और नींबू का रस- अदरक के रस को निकालकर नींबू के रस में मिला लें और इसका सेवन करने से पेट का दर्द तेजी से दूर होता है।

4. अनार के दानें- अनार के दानों में काला नमक डालकर खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है। पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने और स्वस्थ बनाने के लिए ये फायदेमंद होते हैं इसलिए इनका सेवन लाभकारी होता है।

5.अजवाइन और काला नमक- अजवाइन के दानों का सेवन काले नमक के साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ करना पेट के लिए काफी लाभकारी होते हैं। यह भी रिफ्लेक्स कम करता है और पेट दर्द में तुरंत राहत देता है।