Ayurvedic herb to relieve pain: इन्फ्लेमेशन संक्रमण या चोट से लड़ने के लिए शरीर का एक प्रभावी मैकेनिज्म है। लेकिन कभी-कभी यह मैकेनिज्म ट्रैक से बाहर हो जाता है और शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है, जिससे कई डिजीज का खतरा बढ़ने लगता है। दर्द और सूजन बॉडी में होने वाली सामान्य असुविधाएं हैं जो हमारी डेली लाइफ और तंदुरूस्ती में बाधा बन सकती हैं। शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन और सूजन से होने वाला दर्द अक्सर साथ-साथ चलते हैं। ये परेशानियां चोट,संक्रमण या क्रॉनिक बीमारियों के कारण भी हो सकती हैं।
दर्द और सूजन को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां बेहद असरदार साबित होती है। उचित एंटी इन्फ्लेमेटरी हर्ब्स दर्द और सूजन को दूर करने में बेहद फायदेमंद साबित होती है। बहुत सारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां सूजन-रोधी और एनाल्जेसिक गुणों के लिए जानी जाती हैं जो सूजन और दर्द को दूर करने में असरदार साबित होती हैं।
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रेखा राधमोनी के अनुसार ऐसी ही एक लोकप्रिय और बेहद फायदेमंद आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अरंडी के तेल का पौधा है। एक्सपर्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स को अरंडी के तेल का पौधा दिखाते हुए उसके फायदो के बारे में बताया है। आयुर्वेद के अनुसार वात को कम करने के लिए ये जड़ी बूटी सबसे असरदार जड़ी बूटियों में से एक हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कैसे ये जड़ी बूटी सूजन और दर्द की बेहतरीन दवा है।
आयुर्वेद के मुताबिक ये तेल कैसे सूजन और दर्द को कम करता है:
डॉ राधमोनी ने बताया है कि इस पौधे की पत्तियां कई न्यूरोलॉजिकल स्थितियों जैसे दर्द, इंफ्लामेशन और सूजन को दूर करने में सहायक होती हैं। इसमें कई अलग-अलग गुण मौजूद हैं। इस पौधे की पत्तियां हमारे हाथ की हथेली की तरह दिखती हैं और इसलिए इसे गंधर्व हस्त कहा जाता है। आचार्य चरक के अनुसार अरंडी का पौधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसमें वात दोष को शांत करने की क्षमता होती है और जो नेचर में कामोत्तेजक होती हैं।अरंडी के तेल का पौधा सबसे अच्छा होता है।
इस पौधे के बीजों से प्राप्त अरंडी का तेल अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो इसे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में प्रभावी बनाते हैं। इसके अतिरिक्त अरंडी के तेल का उपयोग स्किन की कई समस्याओं जैसे मुंहासे,स्किन की सूजन और ड्राईनेस को दूर करने के लिए किया जाता है। यह हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है और स्कैल्प की समस्याओं का भी उपचार करता है।