vipassana meditation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपश्यना साधना के लिए रवाना हुए हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अरविंद केजरीवाल ने तन और मन को शुद्ध करने के लिए दूसरों को भी विपश्यना करने की सलाह दी है। अरविंद केजरीवाल हर साल मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सुख हासिल करने के लिए विपश्यना साधना करने जाते हैं। आपको बता दें कि विपश्यना साधना (Vipassana)एक प्राचीन ध्यान (Meditation)विधि है। विपश्यना को आत्म निरीक्षण और आत्म शुद्धि का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। हजारों साल पहले भगवान बुद्ध ने इसी ध्यान विधि के जरिए बुद्धत्व हासिल किया था। यह ध्यान विधि खुद को जानने में काफी मदद करती है। आइए जानते हैं कि विपश्यना क्या है और किन बीमारियों में ये फायदेमंद है।
विपश्यना साधना (Vipassana)क्या है: (What is Vipassana Sadhana)
विपश्यना गौतम बुद्ध द्वारा बताई गई एक ध्यान साधना हैं जिसका अर्थ है विशेष प्रकार से देखना। यह भारत की सबसे प्राचीन मेडिटेशन तकनीक है, जिसे लगभग 2600 साल पहले महात्मा बुद्ध ने फिर से खोजा था। विपश्यना महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं में से एक है। यह सत्य की उपासना है। विपश्यना तत्काल में जीने की कला है। विपश्यना में आप भविष्य की चिंता किए बिना आज में जीने के बारे में सोचना है।
विपश्यना एक ऐसी योग विधि है जिसे करने के लिए आपको एकांत में जाने की भी जरूरत नहीं। आप घर के काम करते हुए हुए, चलते फिर अपने काम निबटाते हुए कहीं भी कभी भी कर सकते हैं। विपश्यना एक मानसिक व्यायाम है जो मन और तन दोनों के लिए उपयोगी है। आज दुनिया भर में लगभग 170 विपश्यना मेडिटेशन सेंटर हैं जहां आप 10, 20, 30, 45 और 60 दिनों तक मेडिटेशन कोर्स कर सकते हैं।
Vipassana से कौन-कौन सी बीमारियों का उपचार होता है:
- विपश्यना करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बॉडी हेल्दी रहती है। इसे करने से तनाव दूर होता है और स्किन की रंगत में निखार आता है।
- इसे करने से मन शांत रहता है, तनाव दूर होता है और डिप्रेशन से निजात मिलती है।
- विपश्यना साधना करने से एकाग्रता बढ़ती है। बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए ये साधना बेस्ट है।
- विपश्यना से इनसान राग, भय, मोह, लालच, द्वेष समेत कई विकारों से मुक्ति मिलती है।
- मानसिक रोगों से छुटकारा पाने के लिए ये साधना बेहद असरदार है।