एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। कुछ वर्षों में इसका प्रचलन भी काफी बढ़ा है। सेब का सिरका आपके स्वास्थ्य की देखभाल करने के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बता दें, सेब के रस को फरमेंट करके उसका सिरका बनाया जाता है। यह ना सिर्फ खाने के स्वाद और महक को बढ़ाता है, बल्कि शारिरिक समस्याओं से बचाव में भी मदद करता है।

सेब का सिरका दिल को भी दुरुस्त बनाए रखता है, क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा सेब के सिरके में कई तरह के विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभदायक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

सेब के सिरके के फायदे:

वजन कम करने में करता है मदद: मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर के फैट को बर्न कर बेली फैट को कम करता है और वजन को घटाने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मुंहासे में दिलाए आराम: सेब का सिरका त्वचा संबंधी बीमारियों को ठीक करने में भी काफी लाभदायक है। यह त्वचा के पीएच लेवल को नियंत्रित कर, चेहरे से मुंहासे, धब्बे और निशान को हटाता है। इसके लिए रात में सोते समय सेब के सिरके में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे सीधे मुंहासों पर लगाना चाहिए। अगली सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरे को धोना चाहिए।

स्किन को बताया है ग्लोइंग: सेब के सिरके के रोजाना इस्तेमाल से आपकी त्वचा ग्लोइंग भी बन सकती है। इसके लिए सेब के सिरके और पानी को 1:3 के अनुपात में मिला लें। फिर इस मिश्रण को रुई में भिगोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। जरूरत हो तो आप पूरे चेहरे पर भी इसे लगा सकते हैं। कुछ देर सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

गले की खराश को करता है: बदलते मौसम के कारण अक्सर खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में गले की खराश को दूर करने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले की खराश से आराम दिलाते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पीने से आपको फायदा मिल सकता है।