करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में चैट शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें करण जौहर, अनिल कपूर से पूछते हैं कि आखिरी उनकी जवानी का राज क्या है और वह इतने फुर्तीले कैसे रहते हैं। इस पर अनिल कपूर ने बेहद बोल्ड जवाब दिया।

सवाल पूछे जाने पर अनिल कपूर ने फौरन कहा कि उनकी जवानी के पीछे का राज है- ‘शारीरिक संबंध!’ अनिल कपूर का ये बोल्ड जवाब काफी चौंकाने वाला था। अनिल ने कहा कि इस उम्र में भी वह जवान रहने के लिए शारीरिक संबंध बनाते हैं और यही उनकी जवानी का राज है। लेकिन क्या वास्तव में शारीरिक संबंध और उम्र के बीच कोई संबंध है ? आइए जानते हैं-

साल 1982, दिसंबर में जर्नल जेरोन्टोलॉजिस्ट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पुरुषों के लिए शारीरिक संबंध की आवृत्ती और महिलाओं के लिए शारीरिक संबंध के दौरान आनंद की अनुभूति के कारण उम्र बढ़ सकती है। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ एंड्रोलॉजी एंड सेक्सुअल हेल्थ (आईएएसएच) के संस्थापक डॉ चिराग भंडारी ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया कि नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाने से एक व्यक्ति को खुद को युवा महसूस कर सकता है।

डॉक्टर भंडारी के मुताबिक, “यौन क्रिया के बाद एंडोर्फिन या हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ टेस्टोस्टेरोन, जिसे एंटी-एजिंग हार्मोन माना जाता है वह बढ़ जाता है। इसलिए यदि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की अच्छी मात्रा है, तो आप अच्छे दिख सकते हैं और अच्छा महसूस कर सकते हैं, जो बदले में आपको एक फिट बॉडी शेप भी प्रदान करेगा।

फोर्टिस अस्पताल के में सलाहकार मनोचिकित्सक और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ संजय कुमावत ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बताया कि एक हृदय रोग विशेषज्ञ भी आपकी संपूर्ण फिटनेस को ध्यान में रखते हुए हृदय सर्जरी के बाद शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति दे सकते हैं। डॉक्टर कुमावत ने कहा कि हार्ट अटैक की वजह से यौन क्रिया पर प्रभाव नहीं पड़ता है। चूंकि हृदय की सर्जरी के बाद मांसपेशियों की शक्ति और सहनशक्ति दोनों सामान्य हो जाती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ रेखा राधामणि के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन कर आप बेहतर अपने सेक्सुअल हेल्थ को बढ़िया कर सकते हैं।

अनार: अनार योनि में रक्त संचार को बढ़ाता है और कामेच्छा को बढ़ाता है। अनार का जूस पीने से महिलाओं और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर काफी बढ़ जाता है।

खजूर: यौन समस्याओं को दूर करने के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स, कामेच्छा को बढ़ाते हैं।

मोरिंगा: सहजन का फूल भी सेक्सुअल हेल्थ लाइफ के लिए अच्छा माना जाता है। सहजन पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल सहजन के नियमित सेवन से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और वीर्य को गाढ़ा करने में मदद मिलती है।