अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार इंटरव्यू के दौरान उनसे यह सवाल भी पूछा जाता है कि आखिर उनकी इस फिट बॉडी के पीछे का राज क्या है। हालांकि अनिल कपूर ने कई बार इंटरव्यू के दौरान बताया भी है कि वह अपनी फिटनेस के लिए क्या करते हैं। अपने फैन्स को मोटिवेट करने के लिए अनिल कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट करते हुए वीडियोज और पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

63 साल की उम्र में भी अनिल कपूर काफी फिट और जवां दिखते हैं, और उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साइकिलिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो का कैप्शन दिया है, “Sunday ho ya Monday…yehi apna Funday…”

साइकिल चलाना कार्डियो वर्कआउट का एक रूप है जो मुख्य रूप से शरीर के निचले हिस्से पर काम करता है, जिसमें पैर, कोर, कूल्हे और ग्लूट्स शामिल हैं। यह शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन के फ्लो में भी सुधार करता है जो बदले में नींद में सुधार करता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है।

साइकिल चलाना आपको कम समय में बहुत अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जिम में स्टेशनरी साइकिल मौजूद होती है जो आपके रेजिस्टेंस के अनुसार कम, मध्यम या उच्च तीव्रता पर एक्सरसाइज करने में आपकी मदद करता है।

कुछ समय पहले अनिल कपूर ने प्लैंक करते हुए अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इन वीडियोज को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि अनिल कपूर कितने फिटनेस फ्रीक हैं। इसके अलावा कई इंटरव्यू में अनिल कपूर ने यह भी बताया है कि वर्कआउट करने के साथ-साथ वह अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। हेल्दी फूड्स खाते हैं और अधिक ऑयली फूड्स को खाने से बचते हैं।