अगर दिन की शुरुआत हेल्दी फूड्स के साथ की जाए तो कई तरह के रोगों से बचाव किया जा सकता है और बॉडी को हेल्दी रखा जा सकता है। अक्सर हम लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं जो ठीक नहीं है। दिन की शुरूआत अगर पानी पीकर और कुछ हेल्दी फूड्स के साथ की जाए तो बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। सुबह खाली पेट अगर लहसुन खाया जाए तो कई क्रॉनिक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन एक ऐसा मसाला और हर्ब्स है जिसका सेवन ना सिर्फ खाना पकाने में किया जाता है बल्कि ये एक बेहतरीन रेमेडी भी है, जिससे कई बीमारियों का उपचार किया जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट एकता सूद ने सोशल मीडिया पर इस हर्ब्स के सेवन के फायदो के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि लहसुन का इस्तेमाल कई बीमारियों से बचाव करता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। खाली पेट अगर लहसुन का सेवन किया जाए तो सर्दी और फ्लू से बचाव होता है और पाचन में सुधार होता है।

इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को मतली और गैस महसूस होती है तो उन्हें इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए। आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट के मुताबिक लहसुन का सेवन करने से बॉडी को कौन कौन से फायदे हो सकते हैं।

पाचन में सुधार करता है लहसुन:

सुबह लहसुन का सेवन करने से आपका पाचन बेहतर होता है। लहसुन का सेवन पाचन से संबंधी सभी बीमारियों को दूर रखेगा। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहेगा। रोजाना सुबह पानी के साथ लहसुन का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है।

बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है लहसुन:

कच्चे लहसुन और पानी का कॉम्बिनेशन बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। लहसुन आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का एक बेहतरीन विकल्प है। यह आपके शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। इसका सेवन करने से अवसाद और विभिन्न प्रकार के कैंसर से भी बचाव होता है।

लहसुन डायबिटीज को कंट्रोल करने में करता है मदद:

सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटी-डायबिटिक और ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

लहसुन टीबी की बीमारी में भी है असरदार:

लहसुन को क्षय रोगों में भी काफी मददगार माना जाता है। अगर आपको टीबी की बीमारी है तो आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह लहसुन की दो या तीन कलियां चबाने से टीबी के लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व टीबी के बैक्टीरिया पर सीधा असर करता है।

FAQs

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या लाभ होता है?

रोजाना सुबह लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वजन कंट्रोल रहता है।

लहसुन खाने का सही तरीका क्या है?

लहसुन को आप सुबह सबसे पहले उठकर कच्चा खा सकते हैं।