दिल हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है। जब तक हमारी धड़कने धड़क रही हैं तब तक हम सांसें ले रहे हैं। दिल की धड़कनों के चलने का सिलसिला लम्बे समय तक जारी रखना चाहते हैं तो दिल की सेहत का ध्यान रखें। दिल को हेल्दी रखने के लिए हार्ट फ्रेंडली डाइट का सेवन करें। कुछ हार्ट फ्रेंडली सुपरफूड पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फाइबर, फाइटोकेमिकल्स और माइक्रन्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये सभी तत्व ना केवल बॉडी हेल्दी रखते हैं बल्कि हार्ट की सेहत भी दुरुस्त रखते हैं। कुछ फलों में विटामिन सी, पोटैशियम और पेक्टिन मौजूद होता है जो दिल के रोगों का रिस्क कम करता हैं।

कीवी एक ऐसा फ्रूट है जो देखने में चीकू की तरह दिखता है लेकिन उसका स्वाद चीकू से बिल्कुल विपरीत होता है। कीवी एक ऐसा फल है जो देखने में अनोखा है और पोषक तत्वों से भरपूर है। भूरे रंग के आवरण वाले इस फल के स्वाद को अक्सर स्ट्रॉबेरी, केला और अनानास के मिश्रण के रूप में वर्णित किया जाता है। कीवी विटामिन सी से भरपूर फल हैं जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और दिल को सेहतमंद रखता है। इस फल का सेवन करने से कई क्रॉनिक बीमारियों का उपचार होता है। डायबिटीज के मरीज कीवी का सेवन करें तो ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है।

केयर अस्पताल, बंजारा हिल्स, हैदराबाद में कंसल्टेंट क्लीनिकल डायटीशियन डॉक्टर जी सुश्मा के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन दिल को सेहतमंद रखता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कीवी फ्रूट का सेवन कैसे दिल को सेहतमंद रखता है।

कीवी फल कैसे दिल को सेहतमंद रखता है:

डॉक्टर जी सुश्मा के मुताबिक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कीवी फल दिल को सेहतमंद रखने में बेहद असरदार साबित होता है। कीवी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। फाइबर सामग्री स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद कर सकती है। कीवी का सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल घुलकर बॉडी से बाहर निकल जाता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

कीवी के सेहत के लिए फायदे:

कीवी का सेवन इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में ये फल बेहद फायदेमंद है। ये फल आंखों को हेल्दी रखता है इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। कैलोरी में बेहद कम ये फ्रूट वजन को कम करता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। कीवी फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम होता है, जिससे ये डायबिटीज रोगियों के लिए एक सुरक्षित फल बन जाता हैं।

फाइबर से भरपूर कीवी फल पाचन में सहायता कर सकता है और आंत्र नियमितता को बढ़ावा दे सकता है। कीवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन पाचन में सहायता कर सकता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कीवी फल विटामिन सी और विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। प्रेग्नेंट महिलाएं संतुलित आहार के रूप में सुरक्षित रूप से कीवी का सेवन कर सकती हैं। यह आवश्यक पोषक तत्वों, विशेष रूप से विटामिन सी और फोलेट का एक अच्छा स्रोत है, जो मां और बच्चे दोनों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।