46 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या राय काफी खूबसूरत और जवां दिखती हैं। यही वजह है कि आज भी ऐश्वर्या राय का नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में आता है। इनकी ग्लोइंग, खूबसूरत और जवां स्किन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ऐश्वर्या बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स से ज्यादा घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करती हैं। टाइम्सनाउ के मुताबित, ऐश्वर्या अपनी स्किन के लिए खीरे से बना फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। खीरे में मौजूद नेचुरल तत्व स्किन को जरूरी पोषण प्रदान करता है और हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के पीछे और क्या राज है-

खीरे का फेस मास्क: ऐश्वर्या राय अपनी स्किन पर खीरा से बना फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। फेस मास्क बनाने के लिए आप खीरे को क्रश कर लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर फेस पर लगाकर कम से कम 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद धो लें। इस फेस मास्क को सप्ताह में कम से कम 2-3 बार जरूर लगाएं। यह स्किन के पोर्स को अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है।

बेसन, दूध और दही का फेस मास्क: ऐश्वर्या अपनी स्किन के लिए बेसन, दूध और दही से बना फेस मास्क का इस्तेमाल भी करती हैं। यह स्किन की गंदगी को साफ कर के मुंहासों और पिंपल्स की समस्या को कम करता है। बेसन, दूध और दही का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद धो लें।

हेल्दी डाइट: टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबित, ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग और हेल्दी स्किन का राज हेल्दी डाइट भी है। आमतौर पर ऐश्वर्या राय उबला खाना खाती हैं और अधिक तेल-मसाला वाला खाना खाने से बचती हैं। इसके अलावा वह फलों को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करती हैं। आमतौर पर वह घर का बना खाना ही खाती हैं।

मॉइश्चराइजिंग करना: ऐश्वर्या हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए अपने चेहरे को लगातार वॉश करते रहती हैं। इसके अलावा चेहरे की नमी बरकरार रहे इसलिए हमेशा मॉइश्चराइजर भी लगाती हैं। आमतौर पर वह घर पर बने फेस वॉश का ही इस्तेमाल भी करती हैं।