मोटापा बहुत खराब बीमारी है जिसके लिए तनाव, खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। मोटापा ना सिर्फ देखने में भद्दा लगता है बल्कि बॉडी को कई बीमारियों का शिकार भी बनाता है। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों की पूरी बॉडी पतली होती है लेकिन उनका पेट कपड़ों से बाहर छांकता रहता है। आप जानते हैं कि सिर्फ पेट का कपड़ों से बाहर निकलने का कारण चर्बी नहीं है बल्कि आपके पेट में जमा गंदगी भी है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंद श्री के मुताबिक पेट बाहर आने का कारण पेट में मल का जमाव होना है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पेट बढ़ने के लिए मल जमा होने के अलावा और कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हैं।

एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ लोगों का वजन ठीक होता है लेकिन पेट बड़ा हुआ होता है। पेट का बढ़ना 5 चीजों की ओर इशारा करता है।

  • पेट में हवा का भरना पेट बढ़ने का कारण हो सकता है,
  • खाने के साथ लिक्विड फूड या पानी का अधिक सेवन पेट बढ़ने का कारण हो सकता है,
  • नाश्ते या खाने में ब्रेड का सेवन करना पेट फूलने का कारण बनता है।
  • देर रात तक खाना और फिर लेट जाना आपके पेट बढ़ने का कारण है,
  • रात में पनीर का सेवन,चना का सेवन करना पेट बढ़ने का कारण बनते हैं। रात में भारी फूड पेट बढ़ाते हैं।

बढ़ते पेट को कम करने का आयुर्वेदि उपचार

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक पेट बढ़ने का कारण सिर्फ फैट नहीं है बल्कि आंतों में मल का जमा होना भी है। आपका पेट बेशक रोज़ाना साफ होता हैं लेकिन फिर भी आंतें मल का एक स्टॉक अपने अंदर इकट्ठा कर लेती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक आप जो भी रोज़ खाते हैं उसे पचना चाहिए और फिर बॉडी से आसानी से बाहर निकलना चाहिए।

लेकिन खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से आंतें मल को जमा करती रहती हैं जिससे पेट बाहर दिखने लगता है। 20-25 मीटर की आंतों में कुछ ना कुछ रुकने के आसार ज्यादा रहते हैं। जिन लोगों के मसल्स कमजोर होते हैं और ठीक से काम नहीं कर पाते ऐसे लोगों की आंतों में खाना रूकने लगता है और फिर पेट बढ़ने लगता है।

पेट साफ करने के लिए करें करौंदा का सेवन:

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक करौंदा का सेवन पेट को साफ करने में रामबाण इलाज है। स्वाद में खट्टा करौंदा विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और बॉडी को कई बीमारियों से बचाता है। करौंदा में कैल्शियम मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

करौंदे का सेवन करने से कब्ज़, गैस, एसिडिटी और पेट और आंतों में जमा मल आसानी से बाहर निकलने लगता है। यह आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। अगर आप पेट के बढ़ने से परेशान हैं तो रोजाना करौंदा का सेवन करें। करौंदा का सेवन पेट से मल को निकालता है और पेट को कम करता है। करौंदा पेट को खुलकर साफ करता है।

वजन कम करने के लिए इन उपायों को भी अपनाएं:

  • अगर आप पेट बढ़ने से परेशान हैं तो रोजाना गर्म पानी का सेवन करें।
  • डाइट में सलाद,सूप और जूस का अधिक सेवन करें वजन तेजी से कम होगा।
  • बॉडी को एक्टिव रखें। योगा और व्यायाम करें आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी।
  • फाइबर से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। छोटी-छोटी चीजें आपका वेट आसानी से घटा देंगी।
  • खाने के बाद सफेद तिल को चबाएं पेट में जमा मल बाहर निकलेगा और पेट साफ रहेगा।
  • डाइट में कैलोरी कम और ज्यादा फाइबर वाले फूड्स का सेवन करें।