Dessert Recipes For Period Cramps & Pain: पीरियड क्रैम्प (मासिक धर्म की ऐंठन) से अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। इस दौरान महिलाओं को वजाइनल ब्लीडिंग होती है। इससे पेट के नीचले हिस्से में तेज दर्द और ऐंठन महसूस होती है। कई लोग इसे सहन कर लेते हैं तो कई इससे राहत पाने के लिए पेनकिलर की सहायता लेते हैं। अक्सर लड़कियां पीरियड में डार्क चॉकलेट खाती हैं। लेकिन आप 5 तरह की मिठाइयां आपको पीरियड के दौरान दर्द आराम महसूस करवा सकती हैं। हालांकि यह विज्ञान से परे है। लेकिन इनका मनोवैज्ञानिक प्रभाव है। यह मिठाइयां आपको आराम और शांति का एहसास करवा सकती हैं।
पीरियड में क्या खाने से दर्द कम होता है ?
आयुर्वेद मासिक धर्म के दौरान गर्म, आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों पर जोर देता है। इसके साथ ही ऊर्जा बनाए रखने और तनाव को कम करने के लिए आप गुड़, तिल और घी जैसी सामग्री का सेवन कर सकते हैं।
1- हल्दी-अदरक की खीर
इस खीर को बनाने के लिए चावल को दूध या नारियल के दूध में पकाएं। साथ ही एक-एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। ऊपर से हल्दी डालें। फिर गुड़ डालकर मीठा करें। ऊपर से भुने हुए काजू डालें।
यह क्यों फायदेमंद है: अदरक प्रोस्टाग्लैंडीन की गतिविधि को कम करता है। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन कम होती है। जबकि हल्दी सूजन-रोधी गुण प्रदान करती है। नारियल का दूध इसे शाकाहारी आहार के लिए उपयुक्त बनाता है।
2- गुड़ के लड्डू
इसे बनाने के लिए भुने हुए तिल, कटे हुए मेवे, घी और गुड़ को मिलाएं। इसके बाद अपनी पसंद के मुताबिक शेप में लड्डू बनाएं।
यह क्यों फायदेमंद है: इसे खाने से शरीर को आयरन मिलेगा। इससे थकान दूर होगी। इसमें मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देगा। तिल में मौजूद कैल्शियम और जिंक मासिक धर्म के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
3- मसालेदार गरम खजूर
अगर आप खजूर खाने के शौकीन हैं तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए 6-8 खजूर को एक छोटा चम्मच घी और एक चुटकी दालचीनी के साथ गरम करें। हल्का सा मसल लें और आनंद लें।
यह क्यों फायदेमंद है: खजूर आयरन से भरपूर होते हैं। इसे खाने से आपको पीरिडय में ऊर्जा मिलेगी। साथ ही इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है जो आपको अच्छा महसूस करवा सकती है। दालचीनी पाचन और रक्त शर्करा के नियमन में सहायता करती है। दर्द में आराम देती है।
4- हल्दी वाला दूध का हलवा
हल्दी शरीर को दर्द से लड़ने में मदद करती है। इससे आप यह रेसिपी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दूध में आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक चौथाई छोटा चम्मच दालचीनी और थोड़ी सी वनीला डालकर धीमी आंच पर पकाएं। स्वाद के लिए भीगे हुए चिया सीड्स या ओट्स डालें।
यह क्यों फायदेमंद है: हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली सूजन-रोधी यौगिक है। वहीं दालचीनी शरीर को गर्माहट देती है। साथ ही दूध मांसपेशियों को आराम देने के लिए कैल्शियम प्रदान करता है।
5- माइक्रोवेव मग केक
इसे बनाने के लिए आप एक मग में 2 बड़े चम्मच कोको लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच गुड़, 3 बड़े चम्मच दूध और एक छोटा चम्मच घी मिलाएं। फिर 90 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। बाहर निकलाने के बाद ऊपर से मेवे डालें।
यह क्यों फायदेमंद है: कोको सेरोटोनिन बढ़ाता है। साथ ही मैग्नीशियम मांसपेशियों को आराम देता है। गुड़ आयरन प्रदान करेगा।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: मुंह की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का बताया आयुर्वेदिक उपाय, जानें ये आसान टिप्स
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।