ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जिसका कम होना और बढ़ना दोनों स्थितियां खतरनाक होती है। ब्लड प्रेशर का नॉरमल रहना जरूरी है। ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जो खराब खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से पनपती है। ब्लड प्रेशर के बढ़ने से बॉडी को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

साइलेंट किलर के नाम से मशहूर ये बीमारी स्ट्रॉक और हार्ट की बीमारियों की वजह बन सकती है। हाई ब्लड प्रेशर एक आम बीमारी बनती जा रही है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में हैं। तनाव, किडनी की बीमारी, आलस, मौसम में बदलाव और खराब डाइट इस बीमारी को तेजी से बढ़ाते हैं।

ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षणों की बात करें तो इसके बढ़ने पर घबराहट महसूस होती है, चक्कर और पसीना आने लगता है। ग्रेट इंडिया ब्लड प्रेशर के सर्वे के अनुसार 30% लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। महिलाओं के मुकाबले ये परेशानी पुरुषों में अधिक होती है। आपका भी ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो डाइट में बदलाव करें। डाइट में कुछ खास फूड को शामिल करें जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।

लहसुन का करें सेवन: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन बेहद उपयोगी है। लहसुन शरीर के नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही मांसपेशियों को भी आराम देता है। लहसुन का सेवन करने से ब्लड वैसल्स को फैलाने में मदद मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन बेस्ट रेमेडी है। लहसुन का सेवन आप खाने में कर सकते हैं। लहसुन का सिरका के रूप में कर सकते हैं।

मछली का करें सेवन: मछली का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली सेहत को बेहत फायदा पहुंचाती है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। मछली का सेवन आप पका कर ग्रेवी के साथ या फिर फ्राई फ्रिश के रूप में भी कर सकते हैं।

फल और सब्जियां करती हैं बीपी कंट्रोल: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल और सब्जियों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। फलों और सब्जियों का सेवन करने से बॉडी को फाइबर और खनिज की प्राप्ति होती है। ये फूड तेजी से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। फल और सब्जियों में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए उपयोगी है।