पैर हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है जिनकी मदद से हम अपने दिन भर के कामों को निबटाते हैं। सुबह सवेरे उठते ही पैरों से चलकर ही हम अपने कामों को पूरा करते हैं। घर से लेकर ऑफिस की भागदौड़ में पैर ही मददगार हैं। जिंदगी को रफ्तार देने वाले पैर रोजमर्रा के कामों को करते-करते थकने लगते हैं। इतने कामों को निबटाने वाले पैरों में रोजाना दर्द होना लाजमी है। मांसपेशियों में ऐंठन, अर्थराइटिस, वैरिकाज़ वेनिस और नर्व डैमेज जैसे कई कारणों की वजह से पैरों में दर्द हो सकता है।

पैरों में दर्द के और भी कई कारण हैं जैसे लम्बे समय तक कुर्सी पर बैठे रहना या फिर ज्यादा चलने फिरने से भी पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। कई बार बॉडी एक्टिविटी में कमी आने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है जिसकी वजह से भी पैरों में दर्द रहता है।

आप भी पैरों के दर्द से परेशान रहते हैं तो योग का सहारा लीजिए। योग की मदद से रोजाना होने वाले पैरों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं दो असरदार योग के बारे में जिनकी मदद से पैरों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज: हाथ-पैरों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में यह वर्कआउट फायदेमंद होता है। इसे नियामित रूप से करने से शरीर को ताकत मिलती है और काम करने की क्षमता बढ़ती है। जांघों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सिंगल लेग ब्रिज बेहतरीन वर्कआउट है। यह एक्सरसाइज स्टेमिना बढ़ाने और हार्मोंस को एक्टिवेट करने में भी मदद करती है। इसे करने से पैरों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

इस एक्सरसाइज को कैसे करें: इस एक्सरसाइज को करने के लिए मेट पर पीठ के बल लेट जाएं और एक घुटने को मोड़ लें और तलवों को जमीन पर टिकाकर रखें। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने दूसरे पैरे और बॉडी को ऊपर उठाएं। आपकी बॉडी ब्रिज पोज में आ जाएंगी। इस योग को करते समय ध्यान दें कि बॉडी का वजन दूसरे पैर पर रहे और कूल्हों में कसाव रहे।

अब धीरे-धीरे नीचे आएं। कुछ सेकेंड्स तक रूकने के बाद फिर पहली वाली पोजिशन में आ जाएं और उसके बाद दूसरे पैर से इस एक्सरसाइज को दोहराएं। इस एक्सरसाइज को 10 बार करें। इससे हिप्स की मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है औऱ पैरों में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है।

सिंगल लेट स्क्वैट(SINGLE LEG SQUATS): ये एक्सरसाइज जांघ, हैमस्ट्रिंग व कूल्हों की मांसपेसियों को स्ट्रॉन्ग बनाने में असरदार है। इसे करने से कैलोरी ज्यादा बर्न होती हैं और वजन कंट्रोल रहता है। इस एक्सरसाइज को रोज दोहराने से पैरों के दर्द से राहत मिलती है और स्टैमिना बढ़ता है।

सिंगल लेग स्‍क्‍वैट कैसे करें: इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप एक टांग पर सीधे खड़े हो जाएं और उसके बाद कूल्हों को पीछे की तरफ घुमाएं। 10 से 20 सैकेंड रूकने के बाद आप वापस घुटने को मोड़ते हूए एक पैर की स्क्वाट स्थिति में आ जाएं।